हरियाणा में कोरोना : रविवार को 29 लोगों की मौत, 7177 केस मिले, देखें जिलेवार लिस्ट
प्रदेश में अब तक 3415 लोगों की मौत हो चुकी है और एक्टिव केस 42217 हैं। रविवार को 3489 लोग ठीक हुए।;
प्रदेश में कोरोना संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। हर राेज मिलते केस पिछले सभी रिकार्ड तोड़ रहे हैं। हालांकि रविवार को शनिवार के मुकाबले कम केस मिले और मौत भी शनिवार से कम हुई। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 7177 केस सामने आए और 29 लोगों की मौत हुई।
हरियाणा में अब तक कोरोना के 356971 केस मिल चुके हैं और 311339 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 3489 लोग ठीक हुए और रिवकरी दर घटकर 87.22 प्रतिशत पर आ गई। अब तक 3415 लोगों की मौत हो चुकी है और एक्टिव केस 42217 हैं। 3188319 लोगों को कोराेना की वैक्सिन लगाई जा चुकी है।
कहां पर कितने केस मिले और कितनी मौत हुई
जिला केस मिले ठीक हुए मौत हुई
गुरुग्राम 2401 894 2
फरीदाबाद 998 448 3
सोनीपत 573 203 0
हिसार 521 136 3
अंबाला 221 188 2
करनाल 501 381 2
पानीपत 208 88 0
रोहतक 145 74 0
रेवाड़ी 40 42 0
पंचकूला 179 222 0
कुरुक्षेत्र 193 164 1
यमुनानगर 171 198 3
सिरसा 214 77 2
महेंद्रगढ़ 82 14 0
भिवानी 180 33 2
झज्जर 117 103 0
पलवल 45 13 0
फतेहाबाद 126 38 2
कैथल 10 147 4
जींद 230 20 3
नूंह 18 2 0
चरखी दादरी 4 4 0