सीवरेज लाइन खोद रहे 3 मजदूर मिट्टी में दबे, एक की मौत, दो घायल

तीनों मजदूर बिहार के रहने वाले हैं जो कि पंचकूला नगर निगम के ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।;

Update: 2021-08-21 04:21 GMT

पंचकूला में खुदाई के दौरान 3 मजदूर दब गए जिसमें एक मजदूर की मौत व दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को पंचकूला सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। तीनों मजदूर बिहार के रहने वाले हैं जो कि पंचकूला नगर निगम के ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पंचकूला के वार्ड नंबर 20 के गांव नग्गल में सीवरेज पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई करते हुए 3 मजदूर मिट्टी का ढेर गिरने से नीचे दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई वहीं 2 मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज, रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज और चंडीमंदिर थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर राज और राजू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है।वहीं एक अन्य मजदूर बिहार निवास 65 वर्षीय रामदेव मुखिया को करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News