Haryana में मास्क न पहनने वालों पर अब तक 47 लाख का जुर्माना

प्रदेश कोरोना वायरस के बढते मामले को लेकर अब सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने और मास्क अनिवार्य होने के बाद भी इस्तेमाल नहीं करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।;

Update: 2020-06-13 05:09 GMT

योगेंद्र शर्मा:चंडीगढ़

प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona infection)और मरीज लगातार बढ़ता जा रहे हैं। उसके बावजूद सोशल डिस्टेसिंग (Social distancing) का पालन नहीं करने और मास्क अनिवार्य होने के बाद भी इस्तेमाल नहीं करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने साढ़े आठ हजार से ऊपर चालान कर 42 लाख से ज्यादा राशि जुर्माने के तौर पर वसूल की है। दूसरी ओर स्थानीय निकाय के कर्मियों ने बिना मास्क घूमने वालों पर शिकंजा कसते हुए पूरे प्रदेश के विभिन्न शहरों से पांच लाख से ज्यादा राशि जुर्माना (Penalty) लगाया है।

इसके अलावा राज्य की पुलिस की ओर से अभी भी बिना मास्क वालों से राज्य के विभिन्न जिलों में मुहिम जारी रखी गई है।जानकारी अनुसार आंकड़ों पर गौर करें, तो राज्यभर में बीती 6 जून को राज्य की विभिन्न 87 नगर परिषदों, नगर पालिकाओं, नगर निगमों की ओर से 302 चालान किए, इस रोज 92,950 की राशि वसूली गई। इसके अलावा सात जून को अगले ही रोज 309 चालान कर 1,10450 की राशि वसूली गई। इसी क्रम में अगले रोज अर्थात 8 जून को नगर निकायों की टीमों व अफसरों ने बिना मास्क घूमने वाले 422 लोगों के चालान कर 14,2100 की राशि जुरमाना वसूली की गई। 9 जून को भी टीमों ने मुहिम जारी रखी 491 लोगों के चालान कर 1,56,550 की राशि वसूल की है। इस तरह से चार दिनों के अंदर ही टीमों ने 5,020,50 राशि वसूल की। जिन नगर निगम क्षेत्रों में बिना मास्क घूमने वालों के ज्यादा चालान हुए हैं, और उनसे जुर्माना वसूल किया गया है। उस पर गौर करें, तो कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, सिरसा, हिसार, अंबाला, पलवल, कैथल में शिकंजा कसा गया। पुलिस ने भी बिना मास्क वालों पर विभिन्न जिलों में शिकंजा कसते हुए दस जून तक 8459 चालान काटे और 4,229,500 की जुर्माना राशि वसूल की है। इस तरह से नगर निकायों के मुकाबले हरियाणा पुलिस द्वारा लोगों के ज्यादा चालान काटे गए। 

चल रहा अभियान

6 जून को राज्य की विभिन्न 87 नगर परिषदों, नगर पालिकाओं, नगर निगमों की ओर से 302 चालान किए, इस रोज 92,950 की राशि वसूली गई। इसके अलावा सात जून को अगले ही रोज 309 चालान कर 1,10450 की राशि वसूली गई। 8 जून को नगर निकायों की टीमों व अफसरों ने बिना मास्क घूमने वाले 422 लोगों के चालान काटा। 

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती 

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि अनलाक वन हो जाने के बाद भी संक्रमण का खतरा लगातार सिर पर है। सोशल डिस्टेंसिंग की बार बार अपील और मास्क लगाने की एडवाइजरी नहीं मानने वालों को लेकर हमने जुर्माने का प्रावधान किया है, ताकि इस तरह के तत्वों से सख्ती से निपटा जा सके। विज ने कहा कि नियमों की परवाह नहीं करने वालों के लगातार पुलिस और स्थानीय निकायों द्वारा कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जा रहा है।  

Tags:    

Similar News