हरियाणा : राज्य स्तरीय पशु-प्रदर्शनी में होगी 12 नस्लों के पशुओं में 53 प्रतियोगिताएं

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक एवं पशु-प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी डॉ. एसके बागोरिया ने बताया कि पशु-प्रदर्शनी में मुर्राह नस्ल, हरियाणा नस्ल, साहीवाल व विदेशी गायों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। पशु-प्रदर्शनी प्रदेशभर से उत्तम नस्ल के पशु शामिल होंगे, जिसके लिए पशुपालकों द्वारा पंजीकरण करवाया गया है।;

Update: 2022-02-17 07:44 GMT

भिवानी : कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के निर्देशानुसार भिवानी के सेक्टर 13 के सामने खाली मैदान में 25 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाली पशु-प्रदर्शनी में प्रदेशभर के बेहतरीन नस्ल के पशु देखने को मिलेंगे। पशु-प्रदर्शनी में 12 प्रजाति के पशुओं में 53 श्रेणियों की प्रतियोगिता होगी। पशु-प्रदर्शनी में होगी गाय, भैंस, बैल, खागड़, भेड़, बकरी, मेंढ़े, ऊंट, घोड़े, सूअर व गधों की भी प्रतियोगिता होगी। पशु प्रदर्शनी में पशु पालकों को पशु पालन से संबंधित नई-नई जानकारी हासिल होगी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त आरएस ढिल्लो के निर्देशानुसार इस राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

ये जानकारी देते हुए हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक एवं पशु-प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी डॉ. एसके बागोरिया ने बताया कि पशु-प्रदर्शनी में मुर्राह नस्ल, हरियाणा नस्ल, साहीवाल व विदेशी गायों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। पशु-प्रदर्शनी प्रदेशभर से उत्तम नस्ल के पशु शामिल होंगे, जिसके लिए पशुपालकों द्वारा पंजीकरण करवाया गया है। पंजीकृत पशुओं में से जो सबसे अच्छे पशु हैं, उनको प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। पशु प्रदर्शनी में पशु पालकों को पशु पालन से संबंधित नवीनतम जानकारी मिलेगी, जो उनकी आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदर्शनी में पशुओं के लिए चारे व पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। अलग-अलग नस्ल के पशुओं को स्टालनुमा जगह में अलग-अलग खड़ा किया जाएगा, जहां पर लोग आसानी से उनको देखकर उनके बारे में सारी जानकारी ले सकेंगे। प्रदर्शनी में पशु व कृषि विशेषज्ञ पशु पालकों और किसानों को नई-नई तकनीकों की जानकारी देंगे।

प्रदर्शनी में शामिल होने वाले पशुओं की प्रजाति/नस्ल इस प्रकार से है

मुर्राह नस्ल प्रतियोगिता में शामिल पशु

-मुर्राह नस्ल के व्यस्यक झोटे

- मुर्राह नस्ल के दो से चार दांत वाले जवान झोटे

-मुर्राह नस्ल की दूध देने वाली भैंस

-मुर्राह नस्ल की शुष्क भैंस

-मुर्राह नस्ल की दो से चार दांत वाली झोंटियां

-मुर्राह नस्ल के एक से दो साल के कटड़े

-मुर्राह नस्ल की एक से दो साल कटडिय़ां/झोटियां

हरियाणा नस्ल की प्रतियोगिता में शामिल पशु

-हरियाणा नस्ल के प्रजनन योग्य व्यस्यक खागड़

- हरियाणा नस्ल की दूध देने वाली गाय

- हरियाणा नस्ल की शुष्क गाय

- हरियाणा नस्ल की दो से चार दांत वाली बछडिय़ां

- हरियाणा नस्ल के सभी उम्र के बैलों की जोड़ी

साहीवाली नस्ल की प्रतियोगिता में शामिल पशु

-साहीवाल नस्ल की दूध देने वाली गाय

- साहीवाल नस्ल की शुष्क गाय

- साहीवाल नस्ल की दो से चार दांत वाली बछडिय़ां

- साहीवाल नस्ल के प्रजनन योग्य व्यस्यक खागड़

विदेशी गायों की गिर, पारपारकर, राठी व बैलाही नस्लों की प्रतियोगिता में शामिल पशु

- पारपारकर नस्ल की दूध देने वाली गाय

- बेलाही नस्ल की दूध देने वाली गाय

- राठी नस्ल की दूध देने वाली गाय

- गिर नस्ल की दूध देने वाली गाय

- राठी, गिर, पारपारकर व बैलाही नस्ल के प्रजनन योग्य खागड़

विदेशी/शंकर नस्ल की प्रतियोगिता में शामिल पशु

-विदेशी/शंकर नस्ल की दूध देने वाली गाय

-शंकर नस्ल की शुष्क गाय

-शंकर नस्ल की दो से चार दांत वाली बछडिय़ां

-शंकर नस्ल के प्रजनन योग्य खागड़

गौशालाओं की गायों की प्रतियोगिता

-गौशालाओं की दूध देने वाली गाय

-गौशालाओं की शुष्क गाय

-गौशालाओं की हरियाणा नस्ल के प्रजनन योग्य खागड़

-गौशालाओं के साहीवाली नस्ल के प्रजनन योग्य खागड़

-गौशालाओं की दो से चार दांत वाली बछडिय़ां

प्रतियोगिता में शामिल घोड़ों की नस्ल

-दो या उससे ज्यादा दांत वाले घोड़े

- घोडिय़ां

- जवान घोड़े/बछेरा

- जवान घोड़ी/बछेरी

-खस्सी घोड़े

-व्यस्यक गधे

-व्यस्क गधी

प्रतियोगिता में शामिल ऊंटों की नस्ल

-व्यस्यक ऊंट

-व्यस्यक ऊंटनी

भेड़/मेंढ़े की प्रतियोगिता की नस्ल

-नाली नस्ल के छह या उससे अधिक दांत वाले मेंढें

- नाली नस्ल की छह या उससे अधिक दांत वाली भेंड़ें- तीन का जोड़ा

- दो से चार दांत वाली जवान भेंड़ें

- दो से चार दांत वाला जवान मेंढां

हिसार डेल के मेंढों व भेंड़ों की नस्ल प्रतियोगिता

-हिसार डेल के छह या उससे अधिक दांत वाले मेंढ़ें

-हिसार डेल नस्ल की छह या उससे अधिक दांत वाली भेंड़ें- तीन का जोड़ा

-हिसार डेल की दो से चार दांत वाले जवान भेड़ें

-हिसार डेल के दो से चार दांत वाले जवान मेंढे

बकरे व बकरियोंं की नस्ल

-छह या उससे अधिक दांत वाले बकरे

- किसी भी उम्र की दूध देने वाली बकरियां

-चार दांत से कम जवान बकरियां

सूअरों की प्रतियोगिता में शामिल नस्ल

-योर्कशायर/लैडरेस नस्ल के व्यस्यक सूअर-आठ महीने से अधिक उम्र के

- तीन सुअरी का जोड़ा-बच्चों के साथ

-तीन जवान सुअरी का जोड़ा-आठ महीने से छोटे

Tags:    

Similar News