Hansi : हांसी से चंडीगढ़ के लिए एसी बस शुरू, 410 रुपए लगेगा किराया

  • हांसी से चंडीगढ़ सुबह 8:10 व दोपहर 3.30 बजे चंडीगढ़ से हांंसी के लिए चलेगी बस
  • सीधी बस मिलने से यात्रियों को मिलेगा सुविधा
;

Update: 2023-10-16 10:06 GMT

Hansi : हांसी से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अब बस यात्रा करना और भी सुगम हो  गया। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा सोमवार से हांसी से चंडीगढ़ के लिए नई एसी वाल्वो बस का संचालन शुरू किया गया। नई एसी बस को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसी बस में हांसी से चंडीगढ़ का 410 रुपए किराया लगेगा। वहीं हांसी से एसी बस चलने से शहरवासियों के लिए चंडीगढ़ तक का सफर सुगम हो जाएगा।

नई एसी बस हांसी बस स्टैंड से रोजाना सुबह 8.10 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी और जींद, कैथल, पिहोवा, अंबाला तथा जीरकपुर होते हुए करीब दो बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से दोपहर 3.30 वापिस हांसी के लिए रवाना होकर वापिस उसी रुट से रात करीब साढ़े नौ बजे हांसी पहुंचेगी। इस एसी बस सेवा का चंडीगढ़ के लिए किराया 410 रुपए रहेगा। जबकि रोडवेज की आम बसों में चंडीगढ़ का किराया 300 रुपए है।

इससे पहले सीटीयू की चल रही है एसी बस

हांसी बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए इससे पहले सीटीयू द्वारा एसी बस चलाई जा रही है। सीटीयू की एसी बस चंडीगढ़ से सुबह हांसी के लिए चलती है और करीब 12 बजे हांंसी पहुंच दोपहर डेढ़ बजे हांंसी से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। हांसी बस स्टैंड से अब चंडीगढ़ जाने के लिए यह दूसरी एसी बस सुविधा शुरू की गई है। यहां यह बता दें कि नई एसी बस के चलने से हांंसी से चंडीगढ़ जाने व आने वाले यात्रियों का सफर और भी आरामदायक हो जाएगा। मात्र 110 रुपए अतिरिक्त राशि भरकर चंडीगढ़ के लिए एसी बस में सफर कर सकते हैं। यह बस सामान्य बसों की तुलना में ज्यादा हॉर्स पावर बीएस -6 माडल की है और इस बस में 52 सीटें हैं।

हांसी को एक और मिलेगी एसी बस

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ रुट पर शुरू की गई नई एसी बस के साथ ही आगामी दिनों में हांंसी सब डिपो को एक और एसी बस मिलने की संभावना है। उस बस को भी चंडीगढ़ रूट पर चलाया जा सकता है। वहीं, इसके साथ ही एसी बस में टिकट की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। फिलहाल एसी बस की टिकट ऑफलाइन ही काटी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें - बरसात के साथ बरती आफत : ओलावृष्टि के कारण भीगा धान, मंडियों में फैली अव्यवस्था

Tags:    

Similar News