Ambala : ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटे लालच में फंसा प्रॉपर्टी डीलर, लाखों का लगाया चूना

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए प्रॉपर्टी डीलर को 29.29 लाख रुपए का चूना लगाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।;

Update: 2023-09-14 13:59 GMT

Ambala : ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटे लालच में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ बड़ी ठगी की गई। प्रॉपर्टी डीलर की मानें तो उसे 29.29 लाख रुपए का चूना लगाया गया। पता चला है कि ये आरोपी पहले भी कई लोगों से बड़ी रकम डकार चुके हैं। अब पुलिस ने पीड़ित डीलर की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। 

अंबाला छावनी के रहने वाले रणजीत ने बताया कि 24 नवंबर 2022 को उसकी मुलाकात चंडीगढ़ के अविनाश और गुलशन राय से हुई थी। आरोपियों ने एक कंपनी का जक्रि करते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग की शेयर की खरीद-फरोख्त का काम करने को बोला और दोगुने पैसे करने का लालच दिया। आरोपियों के जाल में फंसकर उसने पहले 15 लाख रुपए का निवेश किया। इसके बाद आरोपियों ने उससे खाली दस्तावेज व फॉर्म पर साइन करवा लिए। इसके बाद उसका ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया गया। आरोपियों ने उसका यूजर नेम और पासवर्ड भी अपने पास रखा। इसके बाद उसे बताया गया कि वह उसके पैसे से शेयर ट्रेडिंग करके उसके पैसे दोगुने कर देंगे। आरोपी ने बाद में बताया 88 हजार का नुकसान हुआ है। आरोपी ने उसका खाता बंद करके 14 लाख 11 हजार 301 रुपए वापस खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दिसंबर 2022 को दोबारा 14.11 लाख अविनाश ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

13 दिसंबर को अविनाश ने 5 लाख रुपए वापस लौटा दिए। उसने 89 हजार रुपए आरोपी गुलशन राय को दिए। गुलशन ने कहा कि वह कुछ ही समय में दोगुना करके पैसे लौटा देगा। जनवरी 2023 को दोबारा 27.50 लाख रुपए ट्रांसफर कराए। आरोपी के पास पासवर्ड और यूजर आईडी थी। पीछे से 5 लाख रुपए निकाल लिए। उसे बताया कि 17 हजार रुपए का घाटा हुआ है। परिवादी ने बताया कि मार्च 2023 में उसका खाता बंद करा लगभग 22.33 लाख रुपए वापस खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपियों ने गुमराह करते हुए 29.90 लाख रुपए हड़प लिए। उसने बताया कि उसके साथ ठगी करने में मुख्य आरोपी प्रीत पाल की अहम भूमिका है। पैसे वापिस मांगने पर अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि कई बार वह आरोपियों से अपने पैसे वापिस मांग चुका है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - Fatehabad : बीचों-बीच खड़े खंबे को हटाए बिना कर दिया आरसीसी सड़क का निर्माण

Tags:    

Similar News