नशाखोर दामाद ने मुक्का मारकर ससुर के दांत तोड़े, पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर किया केस दर्ज

हरियाणा के अंबाला जिले में नशाखोर दामाद ने ससुराल जाकर अपनी पत्नी के साथ ससुराल वालों की जमकर पिटाई की। इस क्रम में दामाद ने चाचा ससुर का मुक्का मार दांत तोड़ दिया।;

Update: 2023-01-16 15:56 GMT

हरिभूमि न्यूज. अंबाला: नशाखोर दामाद ने ससुराल जाकर अपनी पत्नी के साथ ससुरालियों के साथ भी जमकर मारपीट की। चाचा ससुर का मुक्का मार दांत तोड़ दिया। मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसका पति नशे में इतना धुत होता है कि कपड़ों में ही पेशाब कर देता है। शहर के नर्मिल विहार की रहने वाली महिला ने बताया कि 12 साल पहले नाहन हाउस के गौरव के साथ उसकी शादी हुई थी।

पति शराब पीने का आदी है। वह हमेशा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन पति माफी मांग भविष्य में ऐसी गलती न करने का भरोसा दिलाता था। इसके बावजूद कुछ सुधार नहीं हुआ। महिला ने बताया कि 18 नवंबर 2022 से वह वह अपने मायके में आई हुई थी। उस दौरान उसके पति गौरव ने मायके से पैसे लेकर आने का दबाव बनाया। इसके 2-3 दिन बाद गौरव उनके घर आया और मारपीट की। 15 जनवरी दोपहर करीब 12 बजे उसका पति गौरव उसके मायके आया और आते ही मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने बताया कि जब उसकी मां, भाई और चाचा बीच-बचाव करने आए तो उसके पति ने उनके साथ भी हाथापाई की। हमले में उसके चाचा का दांत टूट गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News