लता मंगेशकर आने वाले युगों तक लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी : अनिल विज

विज ने ट्वीट करके कहा कि ‘भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Swar Kokila Lata Mangeshkar) का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।;

Update: 2022-02-06 10:08 GMT

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Home Minister  Anil Vij)  ने भारत रत्न गायिका कोकिला लता मंगेशकर( Lata Mangeshkar) के निधन पर दुख व्यक्त किया और इसे संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

 विज ने ट्वीट करके कहा कि 'भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका शरीर जरूर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा परन्तु आने वाले युगों तक वह लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी, उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि'।

गौरतलब है कि रविवार सुबह 92 वर्षीय भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर जी का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया था। वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थी और अस्पताल में दाखिल थी।

Tags:    

Similar News