Job : SPO की भर्ती के लिए निकले आवेदन, इंटरव्यू आधार पर मिलेगी नौकरी, ये प्रमाण पत्र हैं जरूरी

हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल व पूर्व सिपाही व सैनिकों को पुलिस में अब विशेष पुलिस अधिकारी ( SPO ) के तौर पर भर्ती किया जाएगा। एक वर्ष की अवधि के लिए ये अधिकारी अनुबंध के आधार पर भर्ती किए जाएंगे।;

Update: 2021-09-25 12:39 GMT

अंबाला। हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल व पूर्व सिपाही व सैनिकों ( Ex-Servicemen ) को पुलिस में अब विशेष पुलिस अधिकारी ( SPO ) के तौर पर भर्ती किया जाएगा। एक वर्ष की अवधि के लिए ये अधिकारी अनुबंध के आधार पर भर्ती किए जाएंगे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एचएसआईएसएफ से हटाए गए भूतपूर्व सिपाहियों व सेवानिवृत्त सैनिकों जिनकी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच है उन्हें एसपीओ के तौर पर नियुक्ति मिलेगी। इसके अलावा उन पर अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा अस्वस्थता के कारण सेवा से नहीं हटाया गया हो वे भी इस पद के लिए पात्र होंगे।

इस तरह के पात्र स्वयंसेवक, हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से हटाए गए भूतपूर्व सिपाही व सेवानिवृत्त सैनिक केवल एक वर्ष की अवधि के लिए निर्धारित मासिक मानदेय पर भर्ती किए जाएंगे। यह राशि विशेष पुलिस अधिकारी को नकद न देकर उसके बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस सहायक बल के सदस्यों व सेवानिवृत्त सैनिक को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा लेकिन यह ध्यान में रखा जाएगा कि उनके नजदीक पुलिस थानों जो उनके निवास स्थान के नजदीक हों में तैनात किया जाएगा। यद्यपि जो इच्छुक होंगे उन्हें अन्य जिलों में भी तैनात किया जा सकता है।

इस सहायक बल के सदस्यों को भर्ती के समय दो जोड़े वर्दी, एक जोड़े जूत्ते और अन्य आवश्यक वर्दी से जुड़ी वस्तुओं के लिए 3000 रुपये केवल एक बार दिए जाएंगे। इस बल के सदस्य जब सरकारी दोरे पर होंगे तो उसके लिए 150 रुपये प्रतिदिन यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता दिया जाएगा। उन्हें आकस्मिक अवकाश जो हरियाणा पुलिस के सिपाहियों के लिए लागू है दिया जाएगा। आवेदक केवल हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का भूतपूर्व सिपाही व सेवानिवृत सैनिक हरियाणा राज्य से ही होना चाहिए। प्रार्थी को हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से हटाए जाने का प्रमाण पत्र व सेवानिवृत्त सैनिक सेना द्वारा जारी किया गया सेवानिवृत्त प्रमाण-पत्र साथ लेकर आना होगा।

किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता किए जाने पर विशेष पुलिस अधिकारी को बिना किसी नोटिस के हटाया जा सकेगा। पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार ( Interview ) के समय अपने मूल प्रमाण-पत्र तथा प्रमाणित छाया प्रतियां जन्मतिथि के समर्थन में योग्यता अनुभव हरियाणा राज्य औधोगिक सुरक्षा बल से हटाए जाने वाला अधिकारियों द्वारा जारी प्रमाण-पत्र व सेवानिवृत्त सैनिक सेना द्वारा जारी किया गया सेवानिवृत्त प्रमाण-पत्र तथा चार पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ पुलिस लाइन अंबाला में 28 सितंबर को सुबह 9.00 बजे पहुंचना होगा।

Tags:    

Similar News