'गीता का ज्ञान' लेने कुरुक्षेत्र पहुंचे महाभारत के अर्जुन, बाजरे की रोटी खाकर कुल्हड़ में पी चाय

अर्जुन ने बताया कि उन्होंने महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाया तो महाभारत के युद्ध के दौरान सेट में बने कुरुक्षेत्र में रहे, किंतु लम्बे समय के बाद महाभारत की भूमि कुरुक्षेत्र में पहली बार आकर स्वयं के लिए गौरव अनुभव हो रहा है।;

Update: 2021-12-12 16:20 GMT

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ( International Gita Festival ) की भव्यता दूर-दूर तक फैल रही है, जिसके कारण दूर-दराज से लोग गीता महोत्सव में पहुंचकर महोत्सव को सफल बना रहे है। ऐसे में महाभारत ( Mahabharat ) धारावाहिक में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता अर्जुन भी ब्रहमसरोवर पहुंचे तथा गीता महोत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर हरियाणा कला परिषद के निदेशक तथा गीता महोत्सव के सांस्कृतिक आयोजनों के नोडल अधिकारी संजय भसीन ने अर्जुन का स्वागत किया। 

ब्रहमसरोवर पहुंचने पर अर्जुन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ( Cm Manohar lal ) से भी मिले। मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए अर्जुन ने बताया कि उन्होंने महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाया तो महाभारत के युद्ध के दौरान सेट में बने कुरुक्षेत्र में रहे, किंतु लम्बे समय के बाद महाभारत की भूमि कुरुक्षेत्र में पहली बार आकर स्वयं के लिए गौरव अनुभव हो रहा है। कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव के दौरान आमंत्रित करने पर अर्जुन ने संजय भसीन का भी धन्यवाद किया।

इसके बाद अर्जुन ने हरियाणा पैवेलियन का भी अवलोकन किया। हरियाणा पैवेलियन में अर्जुन ने कुल्हड़ की चाय की चुस्की लगाई और बाजरे की रोटी का भी स्वाद चखा। वहीं हरिकेस पपोसा ने पगड़ी बांधकर अर्जुन और सूरजपाल अम्मू का सम्मान किया। हरियाणा की पगड़ी के लिए भी अभिनेता अर्जुन ने हरियाणा का धन्यवाद किया। वहीं महाभारत धारावाहिक के समय के अपने खट्टे मिठे अहसास भी अर्जुन ने सभी के साथ सांझा किए। हरियाणा पैवेलियन पहुंचने पर संजय भसीन ने स्मृति चिन्ह भेंटकर अर्जुन का आभार जताया।

Tags:    

Similar News