डायल 112 गाड़ी पर हमला : एएसआई घायल, हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने के बाद पहुंची थी पुलिस

घायल एएसआई को दादरी सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।;

Update: 2023-09-18 12:15 GMT

चरखी दादरी। दादरी शहर की बाल्मीकि बस्ती में शिकायत के बाद पहुंची डायल 112 की गाड़ी पर शरारती तत्वों ने पत्थर से हमला कर दिया। हमले में एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया जिसको सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 रविवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर पर बाल्मीकि बस्ती निवासी पूजा ने शिकायत दी थी। शिकायत में पूजा ने बताया था कि सागर नामक युवक उसके गाली गलौज कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से तुरंत मदद मांगी थी। सूचना के बाद डायल 112 गाड़ी एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में बाल्मिक बस्ती में पहुंची। गाड़ी के रुकते ही आरोपी सागर ने पुलिस पर हमला कर दिया तथा गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमले में अगली सीट पर बैठा एएसआई सुरेश कुमार घायल हो गया। पुलिस के दूसरे कर्मचारियों ने तुरंत वहां से निकालकर घायल सुरेश कुमार को दादरी सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया।

सिटी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने के बाद डायल 112 की गाड़ी बाल्मीकि बस्ती में गई थी। जहां पर आरोपी ने पुलिस गाड़ी पर गाड़ी पथराव किया। जिसमें एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ है। आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं की तरह मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- ब्लॉक उत्थान कार्यक्रम : पहले चरण में 22 अविकसित ब्लॉकों को कवर किया जाएगा 

Tags:    

Similar News