अब रोहतक में सुनाई देगी बब्बर शेर की दहाड़, चिड़ियाघर में हिमाचल से लाया गया धीरा

रोहतक चिड़ियाघर को एक-एक मादा शेरनी पिपली चिड़ियाघर व भिवानी चिड़ियाघर से व नर शेर पालमपुर हिमाचल प्रदेश से उपलब्ध करवाया गया है।;

Update: 2022-12-03 16:06 GMT

रोहतक। गोपालपुर चिड़ियाघर ( पालमपुर, हिमाचल प्रदेश ) से लागया गया बब्बर शेर धीरा अब रोहतक चिड़ियाघर की शान बढ़ाएगा। रोहतक चिड़ियाघर में गत वर्ष बब्बर शेर के पिंजरे का लगभग 80 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया गया था। मंडलायुक्त जगदीप सिंह ने गत 4 सितंबर को चिड़ियाघर के अधिकारियों के विकास कार्याे व वन्यजीवों के आदान-प्रदान बारे बैठक की थी।

मंडलायुक्त जगदीप सिंह ने नवनिर्मित शेर के बाड़े में शेर लाने के बारे में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए रोहतक चिड़ियाघर को एक-एक मादा शेरनी पिपली चिड़ियाघर व भिवानी चिड़ियाघर से व नर शेर पालमपुर हिमाचल प्रदेश से उपलब्ध करवाया गया है। दो महीने के रिकॉर्ड समय में भारत सरकार ने स्वीकृति व आदान-प्रदान प्रस्ताव को सिरे चढ़ाया गया है। धीरा प्रात: 7 बजे रोहतक चिड़ियाघर पहुंचा था।

मंडल आयुक्त जगदीप सिंह भी चिड़ियाघर पहुंचे और उन्होंने नए मेहमान को देखा व रिकॉर्ड समय में तीन शेर उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया और बधाई दी। उन्होंने बताया कि नए शेर धीरा की उम्र 2 वर्ष है। अब रोहतक चिड़ियाघर में 3 बब्बर शेर, 5 शेर ( टाइगर ) और 8 तेंदुए हो गए हैं। शीघ्र ही रोहतक चिड़ियाघर में और नए मेहमान पर्यटकों को देखने को मिलेंगे।

Tags:    

Similar News