बहादुरगढ़ मेट्रो : ग्रीन लाइन पर मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव

अब बहादुरगढ़ के लोगों को दिल्ली के लिए एक से सवा घण्टे देरी पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। शुक्रवार से यह बदलाव लागू होगा, जो आगामी 30 सितम्बर तक जारी रहेगा।;

Update: 2021-06-17 15:45 GMT

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़

डीएमआरसी ने ग्रीन लाइन पर मेट्रो के परिचालन समय में बदलाव किया है। अब बहादुरगढ़ के लोगों को दिल्ली के लिए एक से सवा घण्टे देरी पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। शुक्रवार से यह बदलाव लागू होगा, जो आगामी 30 सितम्बर तक जारी रहेगा।

डीएमआरसी के अनुसार ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से कीर्तिनगर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुबह पहली मेट्रो 7 बजकर 18 मिनट पर मिलेगी। जबकि रात में अंतिम मेट्रो 9:10 पर मिलेगी। इसी तरह ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से इंद्रलोक के लिए सात बजे पहली गाड़ी मिलेगी। अंतिम मेट्रो 9 बजे मिलेगी। इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक जाने वाले यात्री को पहली मेट्रो सुबह 7 बजकर 25 मिनट मिलेगी, जबकि अंतिम मेट्रो सेवा रात में साढ़े 9 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। इसी तरह से कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक जाने वाले यात्रियों को सुबह पहली मेट्रो 7 बजकर 25 मिनट और रात में अंतिम मेट्रो साढ़े 9 बजे उपलब्ध रहेगी। रविवार को सुबह निर्धारित समय से एक घण्टे बाद मेट्रो चलेगी।

Tags:    

Similar News