Bahadurgarh : सोते हुए दंपत्ति पर कातिलाना हमला, पति की मौत

बदमाशों ने रात को सो रहे दंपत्ति पर घर में घुसकर कातिलाना हमला कर दिया। हमले में अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।;

Update: 2023-12-02 12:22 GMT

Bahadurgarh :बदमाशों ने रात को सो रहे दंपत्ति पर घर में घुसकर कातिलाना हमला कर दिया। हमले में अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। वारदात में दो लोग शामिल बताए जा रहे हैं। हत्या का कारण और आरोपियों की पहचान फिलहाल सवाल बनी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मामला बादली थाना क्षेत्र के गांव माजरी का है। मृतक की पहचान करीब 60 वर्षीय मलखे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात को मलखे और उसकी बीवी व लड़का सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उनके घर में कोई दाखिल हुआ और मलखे व उसकी पत्नी पर डंडों से प्रहार किए। कातिलाना हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। मलखे और उसकी पत्नी की हालत गंभीर थी। उन्हें आनन-फानन में जाफरपुर स्थित अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मलखे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल निर्मला को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर बादली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की।

पुलिस की एक टीम शव का पोस्टमार्टम कराने जाफरपुर गई। बयान के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। निर्मला के बयान पर इस संबंध में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। मलखेराम खेती बाड़ी करता था। उन पर किसने किन कारणों के चलते हमला किया, ये फिलहाल सवाल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि हमलावरों में दो लोग शामिल थे। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। एचएचओ रमेश कुमार का कहना है कि गांव माजरी में घर में घुसकर दंपति पर हमला किया गया था। उस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द से जल्द मामला सुलझाने का प्रयास रहेगा।

यह भी पढ़ें - Yamunanagar : सड़क हादसों में महिला समेत 4 लोगों की मौत


Tags:    

Similar News