बहादुरगढ़ : होटल में एक युवक को गोली मारी, दूसरे को अगवा कर ले गए

घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। वहीं, सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।;

Update: 2023-10-15 13:52 GMT

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़। शहर के एक होटल में आपराधिक वारदात हो गई। गाड़ी में सवार होकर आए बदमाश यहां से एक युवक को अगवा कर ले गए। बीच बचाव करने आए युवक के साथी को भी गोली मार दी। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। वहीं, सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला रोहतक-दिल्ली रोड पर पुराने बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक होटल का है। दरअसल, शनिवार की देर रात को यहां छिकारा कॉलोनी का निवासी प्रवेश, अशोक नगर का निवासी कर्मवीर अपने दोस्तों के साथ बैठे थे। इसी दौरान हथियार लैस दो युवक होटल के अंदर आए। आते ही उन्होंने प्रवेश पर पिस्तोल तान दी और उसे चलने के लिए कहने लगे। प्रवेश ने कहा कि यहीं बैठकर बात कर लो लेकिन वे नहीं माने। जबरन पिस्तौल के बल पर उसे ले जाने लगे। जब कर्मवीर सहित अन्य युवक बचाने के लिए पीछे आए तो उन्होंने गोली चला दी। गोली कर्मवीर के हाथ में लगी। गाड़ी पहले से ही स्टार्ट खड़ी थी, जिसमें दो युवक मौजूद थे। इस तरह से चारों बदमाश प्रवेश को अगवा कर ले गए।

कर्मवीर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। जैसे ही यह सूचना मिली तो पुलिस हरकत में आई। इलाके मंे घेराबंदी शुरू की गई। रातभर पुलिस आरोपियों को तलाशती रही। कर्मवीर के बयान पर पुलिस ने जान से मारने का प्रयास करने, अगवा करने, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया है। मामले में मुख्य आरोपी का नाम अजय बताया जा रहा है। यह टीचर कॉलोनी का निवासी है। इस वारदात के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। हालांकि चर्चा है कि प्रवेश मिल चुका है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले में फिलहाल पुलिस भी खामोश है।

ये भी पढ़ें- पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में लगी भीषण आग, चालक व सहयोगियों ने कूदकर जान बचाई 

Tags:    

Similar News