Bahadurgarh : मकान की गिरी छत, हादसे में महिला व बच्ची घायल

शहर के लाइनपार एक मकान की छत अचानक गिर गई। मलबे के नीचे गिरने से एक महिला व बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों को काफी चोट आई। उन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।;

Update: 2023-09-02 13:11 GMT

Bahadurgarh : शहर के लाइनपार एक मकान की छत अचानक गिर गई। मलबे के नीचे गिरने से एक महिला व बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों को काफी चोट आई। उन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घायलों को लेकर आए परिजनों ने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जताई।

यह दुर्घटना विकास नगर में हुई। दरअसल, यहां डिग्गी वाले रोड स्थित एक मकान में शनिवार की दोपहर को परिवार के सदस्य काम में लगे थे। मकान के एक हिस्से में बच्चे खेल रहे थे। पड़ोस में रहने वाली बच्ची तनिष्का भी आई हुई थी। इसी दौरान अचानक मकान की छत गिर गई। इस दुर्घटना में महिला सीमा और बच्ची तनिष्का चपेट में आ गई। सीमा के सिर, हाथ आदि में काफी चोट आई तो बच्ची तनिष्का के पांव में चोट लगी। दुर्घटना हुई तो आसपास मौजूद अन्य लोग तुरंत बचाव के लिए भागे। आनन-फानन में दोनों को संभाला गया और सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उपचार शुरू किया। घायलों के साथ आए तीमारदारों ने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को भी कोसा। महिला अराधना ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में भी लोगों को सुविधा नहीं है। दवाइयां बाहर से लानी पड़ती हैं। इमरजेंसी वार्ड में तो सेवाएं दुरुस्त होनी ही चाहिए।

यह भी पढ़ें - Jind : अनाज मंडी में दहशत फैलाने पर 62 लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज 

Tags:    

Similar News