फायरिंग करने पर बारातियों ने की बदमाश की पिटाई, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
सरपंच की शादी में पहुंचे आपराधिक प्रवृति के वैकेंट गर्ग ने फायरिंग कर दी। बदमाश द्वारा चलाई गई गोलियों में से एक सरपंच के मामा के पेट में लगी है। मामा को गंभीर हालत में उसे सेक्टर-32 में चंडीगढ़ भर्ती कराया गया है।;
नारायणगढ़। सरपंच की शादी में पहुंचे आपराधिक प्रवृति के वैकेंट गर्ग ने फायरिंग कर दी। बदमाश द्वारा चलाई गई गोलियों में से एक सरपंच के मामा के पेट में लगी है। मामा को गंभीर हालत में उसे सेक्टर-32 में चंडीगढ़ भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाश की धुनाई की। उसे सिर में चोटें आने पर अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुधवार रात अंबली रोड नारायणगढ़ स्थित राधे पैलेस में गांव संगरानी के नवनर्विाचित सरपंच रमन की शादी की रिसेप्शन पार्टी थी।
यहां बदमाश वैकेंट गर्ग भी आया हुआ था। वैकेंट गर्ग ने पहले डीजे वालों के साथ झगड़ा किया और फिर 2-3 फायरिंग की। इनमें से एक गोली सरपंच के मामा यमुनानगर के तलाकौर गांव के रणबीर सिंह को पेट में लगी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पार्टी में मौजूद लोगों ने बदमाश वैकेंट गर्ग की जमकर धुनाई की। पुलिस के मुताबिक, गर्ग को सिर में चोटें आई है, जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल अंबाला शहर में दाखिल कराया गया है। नारायणगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश वैकेंट गर्ग के खिलाफ अंबाला और यमुनानगर में पहले भी जानलेवा हमला, फिरौती समेत विभन्नि धाराओं के तहत केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट और धारा 307 समेत विभन्नि धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।