बरोदा उपचुनाव : पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा 27 को बरोदा में
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा (Rambilas Sharma) मंगलवार को सुबह 10:30 बजे सिकंदरपुर माजरा, 12 बजे ठसका, दो बजे भंडेरी तथा सायं चार बजे गांव सपरा में जन संपर्क अभियान चलाएंगे।;
चंडीगढ़ : पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा 27 अक्टूबर को बरोदा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार योगेश्वरदत्त (Yogeshwar dutt) के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। यह जानकारी भाजपा नेता रीतिक वधवा ने दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मंगलवार को सुबह 10:30 बजे सिकंदरपुर माजरा, 12 बजे ठसका, दो बजे भंडेरी तथा सायं चार बजे गांव सपरा में जन संपर्क अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि बरोदा उप चुनाव को लेकर इस विधानसभा के मतदाताओं में भारी उत्साह बना है और भाजपा उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे।