महम नगर पालिका चुनाव में भारती पंवार ने अमरजीत कौर को 278 वोटों से हराया, कुंडू समर्थित प्रत्याशी क्रांति को तीसरेे स्थान पर

भारती पंवार को 3296 वोट मिले। जबकि अमरजीत कौर ने 3018 मत हासिल किए हैं। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू द्वारा बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारी गई क्रांति पूनिया को 2179 वोट मिले हैं;

Update: 2022-06-22 11:27 GMT

हरिभूमि न्यूज महम

महम नगर पालिका चुनाव में भाजपा समर्थित प्रधान पद की प्रत्याशी भारती पंवार ने 278 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने अमरजीत कौर को हराया है। भाजपा से संबंधित भारती पंवार, अमरजीत कौर व मीना वाल्मीकि ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया था। भारती पंवार को 3296 वोट मिले। जबकि अमरजीत कौर ने 3018 मत हासिल किए हैं। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू द्वारा बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारी गई क्रांति पूनिया को 2179 वोट मिले हैं। क्रांति पूनिया प्रधान पद की दौड़ में तीसरे स्थान पर रही हैं। जबकि भाजपा की जिला सचिव मीना वाल्मीकि 1848 वोट लेकर चौथे स्थान पर रही हैं। आम आदमी पार्टी की रविना को 901 वोट मिले हैं। इनेलो की पूनम को मात्र 223 वोट मत मिले। निर्दलीय अंजू को 66 वोट और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी आशा चावरिया ने 757 मत प्राप्त किए। निर्दलीय प्रत्याशी कौशल्या को 158 वोट मिले हैं। कौशल्या अमरजीत कौर का समर्थन कर चुकी थी। लेकिन 158 मतदाता ऐसे थे, जिन्होंने उसके बाद भी उनको वोट किया। निर्दलीय प्रत्याशी निधि को 300 वोट मिले। जबकि निर्दलीय सीमा ने 138 वोट हासिल किए।

प्रधान पद के लिए 70 मतदाताओं ने दबाया नोटा का बटन

महम नगर पालिका चुनाव में प्रधान पद के लिए 70 मतदाताओं को 11 प्रत्याशियों में से कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया। इसलिए उन्होंने नोटा का बटन दबाया है।

पहले राउंड में किसको कितने मत मिले

पहले राउंड में पूनम को 63, रविना को 222, अंजू को 26, अमरजीत कौर को 888, आशा को 427, कौशल्या को 64, क्रांति पूनिया को 818, निधि को 160, भारती को 1508, मीना देवी को 795 और सीमा को 34 मत मिले।

दूसरे राउंड में किसने कितने वोट लिए

दूसरे राउंड में पूनम को 84, रविना को 531, अंजू को 20, अमरजीत कौर को 1476, आशा को 190, कौशल्या को 45, क्रांति पूनिया को 849, निधि को 93, भारती को 1497, मीना देवी को 683 और सीमा को 27 वोट मिले।

तीसरे राउंड में किसको मिले कितने वोट

तीसरे राउंड में पूनम को 76, रविना को 148, अंजू को 20, अमरजीत कौर को 654, आशा को 140, कौशल्या को 49, क्रांति पूनिया को 512, निधि को 47, भारती को 291, मीना देवी को 370 व सीमा को 77 मत मिले।

महम नगर पालिका के लिए निर्वाचित पार्षद

  • वार्ड-01 से कमल पत्नी नरेश ढाका ने 586 व महेश भारद्वाज ने 574 मत प्राप्त करे। कमल ढाका 12 मत से जीतीं।*
  • वार्ड-02 से मोनू जांगड़ा ने 500 मत प्राप्त करे। दलबीर सिंह को 286, मुनीष भारद्वाज को 259 व नवीन कुमार को 45 तथा नोटा पर 13 मत पड़े। मोनू जांगड़ा 214 मतों से जीते।
  • वार्ड-03 से रेणु पत्नी मान सिंह 441 मत लेकर विजयी रही। जबकि अनु ने 202 व निशा ने 60 मत प्राप्त करे। 6 ने नोटा प्रयोग किया। रेणु 239 मतों से विजयी रही।
  • वार्ड-04 से मोनिका ने 613 मत प्राप्त करके जीत दर्ज की। जबकि सोनिया को 140, नोटा 8 और अनिता ने 4 मत लिए। मोनिका 473 से विजेता।
  • वार्ड-05 से अनिल चावरिया ने 256 मत लेकर जीत की हैट्रिक बनाई। जबकि राकेश चावरिया 228 व नोटा को 19 ने चुना। अनिल चावरिया 28 मत से जीते।
  • वार्ड-06 से शैंकी गिरधर 518 मत लेकर दोबारा पार्षद बने। राजेश कुमार उर्फ राजू धींगड़ा ने 247 मत प्राप्त किए। शैंकी 263 से जीते।
  • वार्ड-07 से बसंत लाल गिरधर भी 666 मत लेकर दोबारा पार्षद बनने में कामयाब रहे। जोगेन्द्र गिरौत्रा को 403 मत मिले। बसंत लाल गिरधर 263 मतों से विजेता बने।
  • वार्ड-08 से विनोद कुमार ने 389 मत प्राप्त करे। जबकि संदेश ने 331 व सरिता ने 88 तथा रामफल ने 74 मत लिए। विनोद 58 मतों जीते।
  • वार्ड-09 से कौशल्य दहिया 341 मत लेकर विजयी रही। मुकेश कुमार ने 303 व बबली से 235 मत प्राप्त करे। कौशल्य 38 मत से जीतीं।
  • वार्ड-10 से ईश्वर सिंह 382 मत लेकर जीते। जबकि अजित ने 368 व किरण ने 44 तथा रोशन ने 17 मत प्राप्त करे। ईश्वर मात्र 14 मतों से जीते।
  • वार्ड-11 से चंचल चाबा पत्नी विजय चाबा 569 मत लेकर पार्षद बनीं। मोनू कुमार 338 मत प्राप्त करके उप विजेता रहे। चंचल 231 से जीतीं।
  • वार्ड-12 से बजरंग लाल 559 मत से विजेता बने। जबकि मोनू मल्हौत्रा 354 मत लेकर उप विजयी रहे। बजरंग 205 से विजयी घोषित।
  • वार्ड-13 से रेणु रानी 351 मत लेकर पार्षद चुनीं गई। सुदेश रानी ने 217 मत प्राप्त करे। मानसी शर्मा ने 201 व अनिता रानी ने 49 मत प्राप्त करे। रेणु रानी 134 से जीतीं।*
  • वार्ड-14 से विकास श्योराण ने 426 मत लेकर जीत दर्ज की। जबकि सतपाल सिंह ने 322 मत प्राप्त करे। विकास 104 से विजयी रहे।
  • वार्ड-15 से सुमन शर्मा 492 मत लेकर पार्षद बनीं। जबकि कोमल ने 305 मत प्राप्त करे। सुमन की जीत 187 मतों से रही।
Tags:    

Similar News