अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भिवानी ने दिखाया दम, क्रिकेट खिलाड़ी गर्व सागवान के घर जश्न का माहौल
गर्व के कोच दर्शन मिड्डा भी उनके घर पहुंचे है। उन्होंने बताया कि गर्व बचपन से ही होनहार खिलाड़ी रहा है। उन्होंने बताया कि गर्व ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि गर्व के परिवार की मेहनत रंग लाई है;
भिवानी जिसे खेल नगरी भी कहा जाता है आज भिवानी ने फिर दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं है। भिवानी के क्रिकेट खिलाड़ी गर्व सागवान अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। इस जीत के बाद पूरे घर में जश्न का माहौल है। घर मे लड्डू बाटे जा रहे है।
गर्व सांगवान भिवानी के सेक्टर 13 का निवासी है पिता अनिल सांगवान पेशे से वकील है और माता अध्यापिका है। गर्व सांगवान बचपन से ही क्रिकेट का खिलाड़ी रहा है और से आज साबित भी कर दिया है कि वे किसी से कम नही है। गर्व की इस जीत के बाद घर मे जश्न का माहौल है।
गर्व के कोच दर्शन मिड्डा भी उनके घर पहुंचे है। उन्होंने बताया कि गर्व बचपन से ही होनहार खिलाड़ी रहा है। उन्होंने बताया कि गर्व ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि गर्व के परिवार की मेहनत रंग लाई है। वही गर्व के पिता अनिल सांगवान पेशे से वकील है और माता विनीता सांगवान पेशे से अध्यापक है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जो सपने संजोए थे वे अब दिख रहे है कि पूरे होंगे। उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन का भी आभार व्यक्त किया है।