Good News for Farmers : भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर जिलों में ओलवृष्टि से फसलों के नुकसान की विशेष गिरदावरी होगी

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक बलराज कुण्डू द्वारा पूछे गये एक प्रश्न के दौरान सदन में की।;

Update: 2022-03-03 06:37 GMT

हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने घोषणा की है कि हाल ही में प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि के कारण रबी 2021-22 की फसलों के नुकसान की विशेष गिरदावरी का कार्य पहली मार्च से आरम्भ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक बलराज कुण्डू द्वारा पूछे गये एक प्रश्न के दौरान सदन में की।

मुख्यमंत्री ने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि प्रदेश में रबी फसलों की जनरल गिरदावरी का कार्य 28 फरवरी तक किया जाता है। अभी हाल ही में 25-26 फरवरी को ओलावृष्टि हुई है, इसलिए यह विशेष गिरदावरी मार्च में की जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही विशेष गिरदावरी पूरी हो जाएगी, मुआवजा सीधा किसानों के खातों में डाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान, कपास, बाजरा जैसी खरीफ फसल 2020-21 के मुआवजे की राशि वितरित की जा रही है।

Tags:    

Similar News