भाजपा विधायक से मारपीट के विरोध में हरियाणा में भाजपाइयों का प्रदर्शन, पंजाब के सीएम का पुतला फूंका

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है, उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।;

Update: 2021-03-30 08:45 GMT

Haryana : पंजाब के मलोट में भाजपा के विधायक अरूण नारंग के साथ की गई मारपीट व बदसलूकी को लेकर मंगलवार को जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में प्रदर्शन किया और पंजाब की अमरिंदर सरकार का पुतला फूंका।

फतेहाबाद जिले के भूना रोड स्थित भाजपा कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड पर पहुंचे और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह का पुतला फूंककर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा ने की व इस प्रदर्शन में विशेष तौर पर रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने भाग लिया। किसानों द्वारा विरोध करने के चलते प्रदर्शन को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस सुरक्षा के बीच प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारो भाजपा के जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा व लक्ष्मण नापा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की शह पर विधायक अरूण नारंग के साथ बदसलूकी की गई है, जिसकी जितनी कड़ी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है, उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

वहीं रेवाड़ी जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश  प्रदर्शन कर कांग्रेस का फूंका पुतला और  पंजाब की कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस की सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की  और सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।

वहीं पंचकूला में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा की नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन और पंजाब की सरकार का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने राहुल गांधी,सोनिया गांधी व कैप्टन अमरेन्द्र को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया है। पंजाब के भाजपा विधायक अरूण नारंग के साथ मारपीट कांग्रेस के इशारे पर हुई है। इस दौरान पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे।


कैथल में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर जी के नेतृत्व में पंजाब के मलोट विधायक अरुण नारंग जी के साथ किए अमानवीय व्यवहार के विरोध में पंजाब की कांग्रेस अमरिंदर सरकार का पुतला फूंकते हुए भाजपा कार्यकर्ता। 

वहीं कुरुक्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी बीजेपी ने हमले को कांग्रेस प्रायोजित बताया है। कुरुक्षेत्र भाजपा के राजकुमार सैनी ने कहा कि एक चुने हुए प्रतिनिधि पर इस तरह हमला करवाना कांग्रेस के लिए बेहद ही शर्मनाक बात है। सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हमले को लोकतंत्र पर कुठाराघात बताया और चेतावनी दी कि किसानों की आड़ में गुंडागर्दी और सरकार को बदनाम करने की नीयत से काम करना विपक्ष को महंगा पड़ेगा। कुरुक्षेत्र भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमले को विपक्ष का षडयंत्र बताया। 

Tags:    

Similar News