भाजपा सांसद महंत बालकनाथ ने राजस्थान के विधायक पर ठोका मानहानि का दावा, पढ़ें पूरा मामला

उन्होंने बहरोड से कांग्रेस विधायक बलजीत यादव के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया है। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अब अगली सुनवाई 12 जनवरी 2022 को होगी।;

Update: 2021-11-10 08:22 GMT

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

मस्तनाथ मठ के महंत एवं सांसद बालक नाथ (Mahant Balaknath)  कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने बहरोड से कांग्रेस विधायक बलजीत यादव के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया है। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अब अगली सुनवाई 12 जनवरी 2022 को होगी। महंत बालक नाथ राजस्थान के अलवर से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने रोहतक अदालत में राजस्थान के बहरोड़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक बलजीत यादव के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया है। 

महंत के वकील जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि 7 मार्च 2021 को विधायक बलजीत यादव ने महंत बालक नाथ के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इसके अलावा झूठे आरोप भी लगाए गए जोकि निराधार हैं। इन आरोपों को राजस्थान के अखबारों में प्रकाशित भी किया गया था। जिसकी वजह से उनकी मानहानि हुई है। इसी के चलते रोहतक अदालत में मानहानि का दावा पेश किया गया है। उन्होंने बताया सांसद महंत बालक नाथ अपने बयान दर्ज करवाने के लिए रोहतक अदालत में पहुंचे।

Tags:    

Similar News