हांसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाएं व पीजी संचालक गिरफ्तार
पुलिस ने एक बोगस ग्राहक तैयार कर उसे पीजी में भेजा।। जैसे ही सौदा तय हुआ तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।;
हरिभूमि न्यूज : हांसी
हांसी देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। थाना शहर पुलिस ने तीन महिलाओं व एक पीजी संचालक को अनैतिक कार्य करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शहर के जींद बाइपास पर स्थित पीसी स्टार पीजी पर देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी।
पुलिस ने एक बोगस ग्राहक तैयार कर उसे पीजी में भेजा। जैसे ही सौदा तय हुआ। पुलिस की सूचना सही पाई गई और तुरंत पुलिस ने वहां से तीन महिलाओं और पीजी संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिलाओं में एक महिला हिमाचल प्रदेश की है, जबकि दो हरियाणा की हैं। गिरपतार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।