बॉक्सिंग वर्ल्ड रैंकिग में Boxer Amit Panghal का नंवर वन पर कब्जा बरकरार, बॉक्सर मंजू रानी भी छाई
बॉक्सर अमित पंघाल (Boxer Amit Panghal) 52 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं। वहीं रोहतक की ही मंजू रानी को 48 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान मिला है।;
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने रविवार देर रात महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी की विश्व रैंकिंग जारी की। जिसमें रोहतक के अमित पंघाल 52 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं। वहीं रोहतक की ही मंजू रानी को 48 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान मिला है।
Amit Panghal is officially the world No. 1 ranked boxer in the 52kg category. The latest rankings as per AIBA after a gap of almost 18 months. He's the lone Indian boxer male/female to be World No.1 currently across categories @Boxerpanghal @rajmayna @malikvsg @baselineventure. pic.twitter.com/GqmRT1lDCY
— Tuhin Mishra (@tuhinmishra75) July 6, 2020
महिला 51 किलोग्राम भार वर्ग में मैरी कॉम व 69 किलो भार वर्ग में लविलना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष 56 किलोग्राम में कवींद्र सिंह व महिला 57 किलो भार वर्ग में सोनिया को विश्व में चौथा स्थान मिला। विश्व रैंकिंग में भारत की कुल 13 महिला मुक्केबाजों ने व 8 पुरूषों ने रैंकिंग हासिल की है। इससे पहले एआईबीए के भंग होने के कारण फरवरी में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मुक्केबाजी कार्यबल ने विश्व रैंकिंग जारी की थी, जिसमें अमित पंघाल को प्रथम स्थान हासिल हुआ था। फरवरी में जारी रैंकिंग में 11 साल बाद कोई भारतीय शीर्ष पर पहुंचा था। अमित से पहले 2009 में विजेंद्र सिंह विश्व रैंकिंग में नंबर वन बने थे।