Breaking News : किसानों का सिर फोड़ने का आदेश देने वाले SDM आयुष सिन्हा का तबादला
28 अगस्त को करनाल में किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इसके बाद करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे पुलिस कर्मचारियों को किसानाें का सिर फोड़ने के आदेश दे रहे हैं। इस वीडियो पर सरकार की काफी किरकरी हुई थी।;
करनाल में किसानों पर विवादित वीडियो के बाद एसडीएम आयुष सिन्हा का सरकार ने तबादला कर दिया है। आयुष सिन्हा को अतिरिक्त सचिव हरियाणा सरकार सिटीजन रिसोर्सेज इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट में लगाया गया है। बता दें कि 28 अगस्त को करनाल में पंचायत, नगरपालिका व निगम चुनाव को लेकर हो रही भाजपा की बैठक का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था।
इसके बाद करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे पुलिस कर्मचारियों को किसानाें का सिर फोड़ने के आदेश दे रहे हैं। इस वीडियो पर दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक काफी बवाल हुआ था और सरकार की काफी किरकरी भी हुई थी। विपक्षी नेताओं ने एसडीएम को सस्पेंड करने की मांग की थी। खुद सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम ने भी माना था कि एसडीएम ने गलत शब्द बोले हैं। सरकार ने 20 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है।