Kurukshetra : मामूली विवाद में चले ईंट-पत्थर, वृद्धा की मौत
कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में शोरगिर बस्ती में शनिवार देर रात्रि मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले इसमें एक वृद्धा की मौत की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्धा के शव को एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने मृतक वृद्धा के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।;
हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
शोरगिर बस्ती में शनिवार देर रात्रि मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। झगड़े में लगभग 80 वर्षीय प्रेमो दवी की मौत(Death) हो गई व चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस(Police) ने वृद्धा के शव को एलएनजेपी अस्पताल (Hospital) भिजवाया। पुलिस ने रविवार सुबह वृद्धा का पोस्टमार्टम(Postmortem) करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मौके पर पहुंंचे सीन ऑफ क्राइम टीम विशेषज्ञ डा. अशोक वर्मा ने मौके से नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक वृद्धा के पुत्र मुकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शोरगिर बस्ती इंद्रा कालोनी निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी भतीजी कविता व पिंकी के साथ शनिवार शाम को बबली पत्नी धर्मबीर,लच्छो पत्नी सुखनी व अर्जुन पुत्र सुखनी के साथ गली के अंदर मोटरसाइकिल को लेकर कहासुनी हो गई थी। यह मोटरसाइकिल उनकी नही थी। इस कहासुनी में बबली, लच्छो, अर्जुन ने कविता व पिंकी को चोटें मार दी जिसके बाद वे कविता व पिंकी को प्राइवेट अस्पताल से इलाज करवाकर रात्रि तक घर ले आए थे। उसके बाद बबली, लच्छो, कालु, अर्जुन व चिडिया पुत्रान सुखनी वासी शोरगिर बस्ती इंद्रा कालोनी ने उनके घर पर ईंटें व रोडे बरसाने शुरू कर दिए। हमले में उसे, उसकी मां प्रेमो देवी व सोनू को चोटें लगी। झगड़े के बीच उसकी मां प्रेमो देवी बेहोश हो गई जिसको सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी माता को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बबली, लच्छो, कालु, अर्जुन व चिडिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी कलदीप सिंह ने बताया कि वृद्धा का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वृद्धा की मौत किस कारण से हुई है।