मनचलों का आंतक : बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की आंख फोड़ी

थाना चांदनी बाग पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।;

Update: 2021-06-24 14:12 GMT

पानीपत। पानीपत में चाचा और सगी बुआ के लड़कों ने ही दुकान से सामान लेकर घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी कहासुनी करने लगे। शोर सुनकर युवती की मां और भाभी बाहर आई तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।

शाम को पिता और भाई ड्यूटी से लौटे और आरोपितों के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां आरोपितों ने उन पर लाठी-डंडों और सरिये से हमला कर दिया। हमले में युवती के भाई की आंख चोटिल हो गई। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपित व पीड़ित मूल रूप से फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पानीपत में रह रहे हैं। इधर, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News