BSEH 10th Result 2020: हरियाणा 10वीं का रिजल्ट घोषित, नारनौंद की रिषिता बनी टॉपर, सबसे पहले यहां से करें चेक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) हरियाणा की ओर से 10वीं रिजल्ट 2020 घोषित कर दिया गया है। बीएसईएच के चैयरमेन जगबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम की घोषणा की है। हरियाणा 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 64.59 फीसदी रहा है। छात्र अपना बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2020 सबसे पहले यहां से चेक कर सकते हैं।;
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट (BSEH 10th Result 2020) शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। नारनौंद के टैगोर स्कूल की छात्रा रिषिता टॉपर रही है। रिषिता ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। जबकि हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट इस बार 64.59 फीसदी रहा है। 3 लाख 37 हजार 691 छात्रों में से 2 लाख 18 हजार 120 पास हुए हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चैयरमेन जगबीर सिंहं और सचिव राजीव प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम का ऐलान किया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट results.bseh.org.in पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड का कहना है कि देर रात 9.30 बजे परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चैक कर सकते हैं।
इससे पहले आज शाम 7 बजे परिणाम जारी होना था। लेकिन देर शाम तक शिक्षा बोर्ड में तकनीकी अड़चन के कारण परिणाम में देरी हुई। कर्मचारी व अधिकारियों ने देर तक कार्य कर तकनीकी समस्या को हल किया। इसके बाद अब प्रेस कॉन्फ्रेंस होने के बाद साइट पर रिजल्ट अपलोड किया गया।
बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
छात्राओं ने मारी बाजी
हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणामों में छात्रों के मुकाबले छात्राएं अव्वल रही हैं। दसवींं की परीक्षा में 69.86 छात्राएं पास हुई हैं। जबकि 60.27 फीसदी लड़के पास हुए हैं। हालांकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्रों के सफल होने का आंकड़ा लगभग बराबर रहा है। गांवों में रहने वाले 64.39 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। जबकि शहरों में पढ़ने वाले 65 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
तीन स्थानों की मेरिट सूची में 14 विद्यार्थी
हरियाणा बोर्ड 10वीं की मेरिट सूची में रिषिता को पहला स्थान मिला है। रिषिता ने प्रत्येक विषय में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर 5 छात्र संयुक्त रूप से मेरिट सूची में रहे हैं। जबकि 8 विद्यार्थी मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं। खास बात है कि 8 विद्यार्थी इनमें से सिर्फ हिसार के हैं। इनमें से भी पांच छात्र नारनौद के टैगोर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले हैं। देखिए मेरिटी सूची
रेवाड़ी को मिला पहला स्थान
पूरे प्रदेश में रेवाड़ी जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। पूरे प्रदेश में रेवाड़ी पहले स्थान पर रहा है। जबकि जींद को दूसरा स्थान मिला है। महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा है।आंकड़ों के मुताबिक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 59. 74 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे 69.51 फीसदी छात्र सफल रहे हैं।
8 जून को करना था घोषित रिजल्ट
पहले भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा रिजल्ट तैयार करवा लिया था और आठ जून को रिजल्ट घोषित किया जाना था,लेकिन ऐन वक्त पर सरकार ने बाकी बचे विज्ञान विषयों की परीक्षा कराने का फैसला ले लिया था। जिसके बाद रिजल्ट घोषित करने का फैसला वापस ले लिया था। तभी से रिजल्ट घोषित करने का मामला अटका चला आ रहा था। बाद में कोरोना वायरस संक्रमण का हवाला देते हुए परीक्षा न कराने को लेकर अदालत में याचिका भी डाल दी थी। जिसका अभी तक कोई फैसला नहीं आया है।
19 मार्च को रोक दी परीक्षाएं
विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के चलते हरियाणा में भी सभी शिक्षण संस्थानों की परीक्षाएं रोक दी गई थी। इसी क्रम में शिक्षा बोर्ड ने 19 मार्च से दसवीं व 12 वीं की परीक्षा रोक दी गई थी। जिस वक्त परीक्षाएं रोकी गई थी। उस वक्त दसवीं कक्षा का विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित करवानी बाकी रह गई थी। इनके अलावा कुछ वैकल्पिक विषयांे की परीक्षाएं भी आयोजित नहीं हो पाई थी। इसी तरह बारहवीं की विज्ञान व अन्य कई विषयों की परीक्षा बिना आयोजन के रह गई थी। उसके बाद से कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढता गया। जिसके चलते आज तक बाकी बचे विषयों की परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाई है।