बसपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, सुरेश कुमार को किया जिलाध्यक्ष नियुक्त

बहुजन समाज पार्टी की बैठक लोकसभा प्रभारी जितेंद्र काकराण की अध्यक्षता में चिन्योट कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई। जिसमें एडवोकेट सुरेश कुमार को जिलाध्यक्ष, सीमा रानी को जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार घरौठी को जिला सचिव, कैप्टन जगदीश चंद्र व कैप्टन बलवंत भौरिया को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।;

Update: 2020-12-09 22:06 GMT

हरियाणा राज्य के रोहतक जिले में बहुजन समाज पार्टी की बैठक में लोकसभा प्रभारी जितेंद्र काकराण की अध्यक्षता में चिन्योट कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई।

जिसमें एडवोकेट सुरेश कुमार को जिलाध्यक्ष, सीमा रानी को जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार घरौठी को जिला सचिव, कैप्टन जगदीश चंद्र व कैप्टन बलवंत भौरिया को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. संजय चोपड़ा व अड़ीचंद निंबड़िया ने कहा कि बसपा अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी के चलते ये नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा हर वर्ग की आवाज उठाने का आह्वान किया है।

जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुमार कहा कि वे आम जन की समस्याओं को प्रमुखता से उठायेंगे। इस अवसर पर कैप्टन राममेहर सिंह, वजीर सिंह, जिला महासचिव सुरेश जांगड़ा, हरिदास राठी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूनम निगाणा, सोनू, मनीष सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News