सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम में गड़बड़ : 578 फर्जी जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्रों की कर दी एंट्री

दूसरों जिलों की खरखौदा सीएचसी, सिसाना व बरोदा पीएचसी की आईडी से जारी कर दिए मृत्यू व जन्म प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के फूले हाथ-पांव तो पुलिस को दी शिकायत।;

Update: 2021-07-27 13:54 GMT

-हरिभूमि न्यूज : सोनीपत

केंद्र सरकार के (सेट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) में गड़बड़ करके जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने के मामले का जिले में खुलासा हुआ है। ऑनलाइन गड़बड़ करके दूसरे जिलो की इंट्री खरखौदा सीएचसी की आईडी पर दिखाई गई हैं। एक साथ आईडी से सेकड़ों की संख्या में एंटी देख स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सख्ते में आ गए हैं। ऑनलाइन साइट पर गड़बडी करके फर्जी तरीके से जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र की इंट्री खरखौदा सीएचसी, सिसाना पीएचसी, बरोदा पीएचसी की आईडी से जारी करने का खुलासा हुआ है। विभाग की तरफ से संबंधित थाना पुलिस ने शिकायत दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खरखौदा सीएचसी की आईडी पर 578 जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र की एंट्री मिलने का खुलासा हुआ है। हालांकि मामले की पूरी जांच के बाद प्रमाण-पत्रों की स्थिति स्पष्ट होने की बात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कह रहे है। मिली जानकारी के अनुसार गांव शामड़ी निवासी सरोज कुमारी पुत्री लख्मीचंद का जन्म प्रमाण-पत्र 01-01-1970 को गत 16 मई 2021 को जारी कर दिया गया। जो प्रमाण-पत्र गोहाना से जारी होना था वह खरखौदा पीएचसी की आईडी से जारी किया गया हैं। वहीं निखिल पुत्र अशोक निवासी पुगथला गन्नौर का जन्म 29-12-2020 का प्रमाण-पत्र 16 मई 2021 को जारी कर दिया गया। खरखौदा सीएचसी व सिसाना पीएचसी के अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी हैं।

वहीं बरोदा पीएचसी के अधिकारी ने मोंटू पुत्र बालीराम निवासी फरीदाबाद 223 सुभाष नगर का रजिस्ट्रेशन 29 मई 2021 में जारी कर उसकी मृत्यु 4 मई 2021 का प्रमाण-पत्र जारी करने का खुलासा हुआ हैं। खरखौदा पीएचसी की आईडी पर 578 लोगों की गलत एंट्री व दूसरी सीएचसी व पीएचसी से जारी प्रमाण-पत्रों की जानकारी मिलने पर जिला स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए। उनकी तरफ से ऐसे कोई प्रमाण-पत्र जारी नहीं किए गए। विभाग के अधिकारियों ने संबंधित थाने में प्रमाण-पत्र जारी होने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

खरखौदा सीएचसी में मिली 578 फर्जी एंट्री, आईडी हैक होने की आशंका

खरखौदा पीएचसी की आईडी पर जन्म पर मृत्यु प्रमाण पत्र की फर्जी एंट्री हुई है। जिसकी संख्या 578 बताई जा रही है। प्रारम्भिक जांच में उक्त एंट्री जन्म प्रमाण-पत्र व मृत्यु प्रमाण-पत्र की होना बताया जा रहा हैं। वहीं फरीदाबाद के व्यक्ति की बरोदा गोहाना की पीएचसी पर मृत्यु प्रमाण पत्र की फर्जी एंट्री कर प्रमाण-पत्र जारी करने का खुलासा हुआ हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार उनके सेंटरों की आईडी को हैक कर एंट्री होना बताया जा रहा है। ऐसे ही मामला दादरी जिले का भी होने की जानकारी मिली हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की प्रमाण-पत्रों की जांच करना शुरू कर दिया है। मामले को साइबर क्राइम से जोड़कर देखा जा रहा हैं। जिसकी शिकायत पुलिस को देकर उच्च स्तरीय जांच करवाने की अपील की गई हैं।

जारी प्रमाण-पत्रों से जमीनी व विदेश में जाने की आशंका

स्वास्थ्य विभाग के मिली जानकारी के सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की साइट को हैक करने की आशंका जताई जा रही है। उक्त प्रमाण-पत्रों का जमीनी विवाद व विदेश में जाने के लिए कागजी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए होना भी बताया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों ने इस वर्ष जारी किए प्रामण-पत्रों को लेकर जमा करवाएं गए दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि विभाग के अधिकारी मामले में स्वास्थ्य कर्मचारी की संलिप्ता से इंकार नहीं कर रहे है। अगर कर्मचारी की संलिप्ता मिलती हैं, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

उच्च अधिकारियों से मिली थी जानकारी, खरखौदा में चौंका देने का मामला

विभाग के उच्च अधिकारियों की तरफ से इस संबंध में गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके बाद जिले के सेंटरों की आईडी पर हुई एंट्री की जांच की तो खुलासा हुआ है। खरखौदा सीएचसी के आकड़े चौंकाने वाले हैं। संबंधित थाना पुलिस को शिकायत दी है। विभाग की तरफ से अपने स्तर पर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। वहीं पुलिस व साइबर सेल को शिकायत भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की संलिप्ता मिली तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। -डा. जसवंत सिंह, पूनिया सीएमओ सोनीपत।

Tags:    

Similar News