मुख्यमंत्री मनोहर लाल रक्षाबंधन की पू्र्व संध्या पर महिलाओं से करेंगे संवाद

सीएम ने ट्वीट कर कहा आप सब इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और महिला शक्ति का हौसला बढ़ाएं।;

Update: 2020-08-01 10:36 GMT

चण्डीगढ़। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल  दो अगस्त को  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यमम से महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम म्हारी बात-म्हारे मनोहर के साथ रखा गया है। इसमें मुख्यमंत्री 500 महिलाओं से संवाद करेंगे। 

यह कार्यक्रम रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दो अगस्त को 3 बजे से होगा। सीएम मनोहर लाल ने  ने ट्वीट करते हुए खुद अनुरोध किया है कि आप सब इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और महिला शक्ति का हौसला बढ़ाएं। वहीे मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 3 अगस्त को कई जिलों को सौगात देंने वाले है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थानांतरण नीति में रक्षा बंधन के अवसर पर महिला कर्मचारियों को स्टेशन का विकल्प चुनते समय एक बड़ी राहत प्रदान की है जिसके तहत अविवाहित या तलाकशुदा या विधवा महिला कर्मचारी को अब पहले 'जनरल ट्रांसफर ड्राइव' में भाग लेने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मामलों में विवाह के बाद उनसे विकल्प मांगा जाएगा तथा नवविवाहिता या अन्य उक्त श्रेणी की महिला कर्मचारियों को उसके विकल्प के अनुसार तीन वर्ष के लिए पहला स्टेशन दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News