नगर परिषद के अधिकारी 13 जनवरी को चंडीगढ़ जाकर रखेंगे अपना पक्ष

नारनौल: वतन बचाओ मंच के अध्यक्ष उमाकांत छक्कड़ ने बताया कि भ्रष्टाचार की उनके द्वारा की गई शिकायतों पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया है।;

Update: 2023-01-09 00:10 GMT

नारनौल: वतन बचाओ मंच के अध्यक्ष उमाकांत छक्कड़ ने बताया कि भ्रष्टाचार की उनके द्वारा की गई शिकायतों पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की उन्होंने जिला प्रशासन से लेकर चंडीगढ़ बैठे अधिकारियों तक को की थी। इसके अलावा इनके विरुद्ध नारनौल शहर में आंदोलन के तहत दो बार सिर मुंडन करवाया और अधिकारियों की लूट को जनता के बीच उजागर किया। गत सात दिसंबर को सीआईडी वालों ने प्रात: नौ बजे नगर परिषद में रैड मारी थी।

उसके बाद से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप सा मच गया था। पर इनकी लूट बंद नहीं हुई। नगर परिषद के भ्रष्टाचारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने उसे पांच दिन जेल तक भिजवा दिया, लेकिन अब प्रशासन भी जागा है और सरकार का ध्यान भी इस ओर गया है। इसी का परिणाम है कि नगर निकाय विभाग के चीफ विजिलेंस अधिकारी एवं प्रशासनिक निदेशक वीरेंद्र सहरावत ने नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता, अभियंता अंकित वशिष्ठ तथा विकास शर्मा से रिपोर्ट मांगी है। इतना ही नहीं, 13 जनवरी को प्रात: 11 बजे चंडीगढ़ हाजिर होने को कहा है, जिसमें वह अपना पक्ष रखेंगे। उमाकांत छक्कड़ ने नगर परिषद के भ्रष्टाचार से संबंधित पीडि़त लोगों से 10 जनवरी तक सबूत के साथ शिकायतें मांगी हैं और अपने साथ 13 जनवरी को चंडीगढ़ चलने के लिए भी कहा है।

Tags:    

Similar News