CM Flying Raid : प्राइवेट बसों पर मारा छापा, परमिट नहीं मिलने पर 28 हजार का किया चालान
सीएम फ्लाइंग ने प्राइवेट बसों पर रेड मारकर दस्तावेज चेक किए। दो बस ऑपरेटरों के पास नारनौल तक आने का परमिट नहीं था और वह सवारियां लेकर नारनौल पहुंच भी गई। टीम ने दोनों बसों पर करीब 28 हजार हजार रुपए का चालान किया गया।;
Narnaul : प्राइवेट बस संचालक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इनके पास आवश्यक बस परमिट भी नहीं होता, फिर भी मनमानी जगहों तक बसें चलाते हैं। इसका खुलासा वीरवार को उस समय हुआ, जब सीएम फ्लाइंग ने इन बसों पर रेड मारकर दस्तावेज चेक किए। कमाल की बात है कि दोनों ही बस ऑपरेटरों के पास नारनौल तक आने का परमिट नहीं था और वह सवारियां लेकर नारनौल पहुंच भी गई। ऐसा वह केवल आज नहीं, बल्कि रोजाना करते हैं। परमिट केवल अटेली तक का और रूट तय करते हैं नारनौल तक का। दोनों बसों पर करीब 28 हजार हजार रुपए का चालान किया गया।
जानकारी अनुसार वीरवार प्रात: करीब 11 बजे सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी नारनौल दौरे पर थी। तभी रेवाड़ी रोड पर बस स्टैंड से पहले गंदे नाले के पास सवारियां लेकर आई प्राइवेट बसों को चेक किया गया। उस वक्त दो बसें सवारियां लेकर नारनौल पहुंची थी। दोनों बसों को चेक करने पर पाया कि दोनों के पास ही नारनौल तक की सवारियां ढोने का आवश्यक परमिट नहीं था। चेकिंग पर सीएम फ्लाइंग से इंस्पेक्टर सतेंद्र, एएसआई सचिन, हैड कांस्टेबल अजय तथा आरटीए से असिस्टेंट सैक्रेटरी प्रदीप कुमार थे। इन सभी ने गंदे नाले के पास इन दोनों प्राइवेट बसों को रूकवाया तथा बस स्टाफ से आवश्यक कागजात दिखाने को कहा। जब कागजात चेक किए गए तो उनके पास नारनौल तक की सवारियां ढोने का आवश्यक परमिट ही नहीं था। बस एक के पास अटेली तक की सवारियां बैठाने का परमिट था। इस पर कार्रवाई करते हुए दोनों बसों का चालान किया गया, जो 10 हजार व 18 हजार रुपए का था। दोनों पर कुल मिलाकर 28 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें - Bahadurgarh : छारा गांव में धार्मिक स्थल से छेड़छाड़, सेवादार की आंख खुली तो हुआ फरार