सीएम मनोहर ने हरियाणा भाजपा के सांसदों से की चर्चा, जानें क्यों

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आगामी बजट को लेकर सांसदों से सुझाव लिए। सूत्रों ने बताया कि डिनर टेबल पर किसान आंदोलन और प्रदेश में हो रही सर्वखाप पंचायतों को लेकर भी बातचीत हुई। किसान आंदोलन के बाद प्रदेश के राजनैतिक हालातों पर भी चर्चा हुई।;

Update: 2021-02-13 07:29 GMT

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) ने शुक्रवार शाम को प्रदेश भाजपा के सांसदों से डिनर पर चर्चा की। नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया के सरकारी निवास पर हुए रात्रि भोज (Dinner) के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा भाजपा के कई सांसदों के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आगामी बजट को लेकर सांसदों से सुझाव लिए। सूत्रों ने बताया कि डिनर टेबल पर किसान आंदोलन और प्रदेश में हो रही सर्वखाप पंचायतों को लेकर भी बातचीत हुई। किसान आंदोलन के बाद प्रदेश के राजनैतिक हालातों पर भी चर्चा हुई।

सूत्रों का कहना कि हरियाणा के बजट में इस बार किसानों को ज्यादा से ज्यादा सौगात देने पर जोर रहेगा ताकि किसान आंदोलन के प्रभाव को कम करने के साथ ही किसान वर्ग को यह संदेश दिया जा सके कि मनोहर सरकार उनकी हितैषी है।

बैठक में अंबाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद डॉ अरविंद कुमार शर्मा, सांसद धर्मवीर सिंह, सांसद रमेश चंद्र कौशिक, सांसद  नायब सिंह सैनी, सांसद संजय भाटिया, सांसद बृजेन्द्र सिंह व सांसद सुनीता दुग्गल मौजूद रहे। बैठक में हरियाणा के राज्यसभा सांसदों में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) डॉ डी पी वत्स, दुष्यंत गौतम व रामचन्द्र जांगडा भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News