गणतंत्र दिवस पर पानीपत में ध्वजारोहण नहीं करेंगे सीएम मनोहर लाल

विरोध की आशंका के चलते कार्यक्रम को रद्द किया गया, अब पानीपत में हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ध्वजारोहण करेंगे।;

Update: 2021-01-25 08:08 GMT

Haryana : सरकार ने 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मुख्य अतिथियों की संशोधित सूची जारी की है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कुरुक्षेत्र में, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा महेंद्रगढ़ में तथा मुख्यमंत्री  मनोहर लाल पंचकूला में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी प्रकार, उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला अंबाला में, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुरुग्राम में, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा भिवानी में, विद्युत मंत्री श्री रणजीत सिंह यमुनाननगर में, कृषि मंत्री  जयप्रकाश दलाल रेवाड़ी में, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल करनाल में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री औमप्रकाश यादव झज्जर में, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा नूंह में, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

मुख्य सचिव पानीपत में तथा सोनीपत, पलवल व हिसार में वहां के मंडल आयुक्त और फतेहाबाद, रोहतक, कैथल,जींद, चरखी दादरी तथा सिरसा जिला में वहां के उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। अगर उक्त अतिथि किन्ही कारणों से निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं तो वहां संबंधित उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

वहीं बता दें इसी प्रकार प्रदेश के सभी कैबिनेट एवं राज्य मंत्री द्वारा अलग अलग निर्धारित जिला मुख्यालयों पर एवं शेष जिला मुख्यालयो पर मंडल आयुक्त (डिविजनल कमिश्नर ) और उपायुक्त (डीसी ) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम है।

Tags:    

Similar News