कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पहुंचेगी धर्मनगरी, ब्रह्मसरोवर की संध्या आरती में शामिल होंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज धर्मनगरी में प्रवेश कर जाएगी। रविवार सांय 3 बजे यात्रा करनाल जिले से कुरुक्षेत्र जिले के गांव जिरवड़ी में प्रवेश करेगी। इसके बाद पिपली से होती हुई यात्रा सायं 5 बजे पुराने बस अड्डे तक पहुंचेगी।;

Update: 2023-01-08 00:00 GMT

कुरुक्षेत्र। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज धर्मनगरी में प्रवेश कर जाएगी। रविवार सांय 3 बजे यात्रा करनाल जिले से कुरुक्षेत्र जिले के गांव जिरवड़ी में प्रवेश करेगी। इसके बाद पिपली से होती हुई यात्रा सायं 5 बजे पुराने बस अड्डे तक पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह प्रवेश द्वार लगाए गए हैं और होर्डिग्ंस लगाए गए हैं। फूलों के साथ यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कुरुक्षेत्र पहुंचेंगी। यात्रा के स्वागत के लिए धर्मनगरी के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश में नफरत फैलाने का काम किया है। इस नफरत को दूर करने के लिए राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए घर घर जाकर न्यौता दिया गया है।

जंगम जोगी करेंगे स्वागत

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पिपली में जंगम जोगियों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जाएगा। सेक्टर 5 और 7 के डिवाईडर पर बीने सपेरा पार्टी द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा इसके बाद अग्रेसन चौक पर हरियाणी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए यात्रा का स्वागत करेंगें। श्रद्धानंद चौक पर पंजाबी भंगड़ा कलाकार यात्रा का स्वागत करेंगें। इसके अलावा जगह जगह स्थानीय लोग व कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेंगें।

ब्रह्मसरोवर पर लेंगें आरती में भाग

अशोक अरोड़ा ने बताया कि सांय पांच बजे पुराने बस अड्डे पर रविवार की यात्रा का समापन होगा। इसके बाद राहुल गांधी कार में सवार होकर पवित्र ब्रह्मसरोवर पहुंचेंगें और सांध्यकालीन आरती में भाग लेंगें। इसके बाद यात्रा का रात्रि पड़ाव प्रतापगढ में होगा।

Tags:    

Similar News