Corona In Haryana : वीरवार को प्रदेश में 539 नए केस और 32 लोगों की मौत, देखें कहां कितने संक्रमित
हरियाणा में अभी 6365 एक्टिव केस हैं और रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है।;
हरियाणा में कोरोना का संक्रमण लगातार घट रहा है। वीरवार को प्रदेश में 539 नए केस मिले और 32 लोगोंं की मौत हो गई। वहीं 1221 लोगों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 764633 केस मिल चुके हैं जिनमें से 749407 लोग ठीक हो चुके हैं और 8861 की मौत हो चुकी है। अभी 6365 एक्टिव केस हैं और रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है।
कहां पर कितने केस मिले
वीरवार को गुरुग्राम में 22, फरीदाबाद में 29, सोनीपत में 11, हिसार में 47, अंबाला में 25, करनाल में 18, पानीपत में 11, रोहतक में 15, रेवाड़ी में 23, पंचकूला में 19, कुरुक्षेत्र में 21, यमुनानगर में 43, सिरसा में 64, महेंद्रगढ में 10, भिवानी में 8, झज्जर में 32, पलवल में 42, फतेहाबाद में 42, कैथल में 21, जींद में 24, नूंह में 24 और चरखी दादरी में आठ केस मिले।