जिंदगी लील रहा Corona : हरियाणा में आज 55 लाेगों की जान गई, 9742 केस मिले, सबसे ज्यादा मौत इस जिले में

प्रदेश में अब एक्टिव केस 58597 हो गए हैं कुल 3583 लोगों की माैत हो चुकी है।;

Update: 2021-04-22 15:27 GMT

हरियाणा में बढ़ता कोरोना अब लोगाें की जिंदगी लील रहा है। वीरवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 55 लोगों की मौत हो गई। यह सरकारी आंकड़े हैं जबकि असलियत इससे भी बड़ी भयानक है। वीरवार को नए केस भी 9742 मिले। प्रदेश में अब एक्टिव केस 58597 हो गए हैं कुल 3583 लोगों की माैत हो चुकी है।

हरियाणा में अब तक कोरोना के 390989 केस मिल चुके हैं और इनमें से 328809 लोग ठीक हो चुके हैं। वीरवार को भी 6512 लाेग कोरोना को हराकर ठीक हुए। रिकवरी दर  84.10 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। हरियाणा में 3433443 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

वीरवार को कहां कितने केस मिले

गुरुग्राम में 3553 केस और दस की मौत, फरीदाबाद में 1342 केस और दस की मौत, सोनीपत में 850 केस, हिसार में 580 केस और दो की मौत, अंबाला में 260 केस और दो की मौत, करनाल में 530 केस और पांच की मौत, पानीपत में 360 केस और पांच की मौत, रोहतक में 103 केस, रेवाड़ी में 110 केस, पंचकूला में 459 केस और दो की मौत, कुरुक्षेत्र में 239 केस, यमुनानगर में 179 केस और तीन की मौत, सिरसा में 108 केस और एक की मौत, महेंद्रगढ में 57 केस, भिवानी में 189 केस और चार की मौत, झज्जर में 166 केस, पलवल में 38 केस, फतेहाबाद में 203 केस और तीन की मौत, कैथल में 174 केस और एक की मौत, जींद में 174 केस और छह की मौत, नूंह में 174 केस और एक की मौत व चरखी दादरी में 36 केस।


Tags:    

Similar News