हरियाणा Corona Update : रविवार को 64 लोगों की मौत और 10985 केस मिले, इन जिलों में भयावह हालात
रविवार को 6057 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए और एक्टिव केस 74248 तक पहुंच चुके हैं।;
हरियाणा में कोरोना के हालात भयावह होते जा रहे हैं। प्रदेश में हर रोज दस हजार से ज्यादा केस मिलने लगे हैं और एक दिन में मौत भी 50 से ज्यादा हो रही हैं। रविवार को हरियाणा में कोरोना के 10985 नए केस पाए गए और 64 मरीजों की मौत हो गई। हर रोज सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में मिल रहे हैं।
कुल 46989 लोगों के सैंपल रविवार को लिए गए थे। रविवार को 6057 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए और एक्टिव केस 74248 तक पहुंच चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 424319 केस मिल चुके हैं और 346304 लोग रिकवर हो चुके हैं। ठीक होने वालों की रिकवरी दर घटकर 81.61 प्रतिशत पर आ चुकी है। प्रदेश में अब तक 3617194 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
रविवार को कहां पर कितने केस मिले
गुरुग्राम में 3410 केस और 11 की मौत, फरीदाबाद में 1560 केस और दस की मौत, सोनीपत में 610 केस और पांच की मौत, हिसार में 940 केस और सात की मौत, अंबाला में 340 केस और पांच की मौत, करनाल में 570 केस और छह की मौत, पानीपत में 491 केस, रोहतक में 150 केस, रेवाड़ी में 115 केस और तीन की मौत, पंचकूला में 368 केस और तीन की मौत, कुरुक्षेत्र में 276 केस और दो की मौत, यमुनानगर में 298 केस, सिरसा में 469 केस और चार की मौत, महेंद्रगढ में 292 केस, भिवानी में 172 केस और दो की मौत, झज्जर में 217 केस और दो की मौत, पलवल में 58 केस, फतेहाबाद में 149 केस और एक की मौत, कैथल में 94 केस और दो की मौत, जींद में 289 केस और एक की मौत, नूंह में 51 केस व चरखी दादरी में 66 केस।