Corona Update : हरियाणा में सोमवार को 3671 लोग हुए ठीक, इतने मिले नए केस

सोमवार को प्रदेश में 82 लोगों की मौत हो गई, अभी 18580 एक्टिव केस हैं।;

Update: 2021-05-31 16:19 GMT

हरियाणा में कोरोना की रफ्तार तेजी से कम होने लगी है जो प्रदेशवासियों के लिए राहत की बात है। सोमवार को प्रदेश में 1246 नए केस मिले और 82 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3671 लोगोंं ने कोरोना को मात दी जिसके बाद रिकवरी रेट बढ़कर 96.45 प्रतिशत पर पहुंच गया है। प्रदेश में अभी 18580 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 756635 केस मिल चुके हैं जिनमें से 729752 लोग ठीक हो चुके हैं और 8303 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 5712100 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

कहां पर कितने केस मिले

सोमवार को गुरुग्राम में 112 केस, फरीदाबाद मेंं 102 केस, सोनीपत में 49 केस, हिसार में 100 केस, अंबाला में 52 केस, करनाल में 58 केस, पानीपत में 60 केस, रोहतक में 23 केस, रेवाड़ी में 38 केस, पंचकूला में 64 केस, कुरुक्षेत्र में 28 केस, यमुनानगर में 97 केस, सिरसा में 118 केस, महेंद्रगढ में 23 केस, भिवानी में 52 केस, झज्जर में 47 केस, पलवल में 28 केस, फतेहाबाद में 65 केस, कैथल में 36 केस, जींद में 64 केस, नूंह में 12 और चरखी दादरी में 18 केस मिले।

Tags:    

Similar News