Corona Virus Update : हरियाणा में आज 1171 केस मिले, इन जिलों में सबसे अधिक संक्रमित
बुधवार को प्रदेश में कोरोना से 78 लोगों की मौत हो गई और 2705 लोग रिकवर हुए। अभी 14668 एक्टिव केस हैं और रिकवरी दर 96.95 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है।;
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले हर राेज घटने लगे हैं। पर चिंता की बात है कि सिरसा और हिसार जिले में अभी भी रोज सौ से ज्यादा केस मिल रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में कोरोना से 78 लोगों की मौत हो गई और 2705 लोग रिकवर हुए। अभी 14668 एक्टिव केस हैं और रिकवरी दर 96.95 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 759039 केस मिल चुके हैं जिनमें से 735910 लोग ठीक हो चुके हैं और 8461 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 5831510 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
बुधवार को कहां पर कितने केस मिले
बुधवार को गुरुग्राम में 83 केस, फरीदाबाद में 127 केस, सोनीपत में 62, हिसार में 102, अंबाला में 49, करनाल में 66, पानीपत में 14, रोहतक में 33, रेवाड़ी में 15, पंचकूला में 50, कुरुक्षेत्र में 39, यमुनानगर में 96, सिरसा में 127, महेंद्रगढ़ में 21, भिवानी में 25, झज्जर में 28 केस, पलवल में 40, फतेहाबाद में 86, कैथल में 35, जींद में 28, नूंह में 28 और चरखी दादरी में 17 केस मिले।