दामाद पर जानलेवा हमला : अंतरजातीय विवाह करने पर ससुर ने सुए व चाकू मारे, अस्पताल में भी मारने पहुंचा ससुर

अंतरजातीय विवाह करने पर ससुर ने दामाद पर चाकू और सुए से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो उसका ससुर वहां पर पहुंच गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।;

Update: 2023-04-08 14:21 GMT

हरिभूमि न्यूज रोहतक । अंतरजातीय विवाह करने पर दामाद पर चाकू और सुए से हमला कर दिया गया। हमले का आरोप ससुर पर है, जो शादी के बाद से ही नाराज चल रहा है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो उसका ससुर वहां पर भी हमला करने के लिए पहुंच गया। पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किला मोहल्ला निवासी सुमित ने शिकायत में बताया कि उसने करीब 3 माह पहले दूसरी जाति की लड़की से लव मैरिज की है। मैरिज से वे दोनों खुश हैं लेकिन उसकी पत्नी का पक्ष शादी से राजी नहीं है। उन्होंने कई बार लड़की के परिजनों से बातचीत की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद वह अपने ससुर से मिलने के लिए उनकी शॉप पर गया। आरोप है कि उसका ससुर शराब के नशे में था। ससुर ने कहा कि वह नशे में है और इस बारे में बाद में में बात करेगा। यह सुनकर सुमित स्कूटी पर जाने लगा तो ससुर ने पीछे से आकर हमला किया। उस पर सुए से वार किए गए। किसी तरह जान बचाकर वह अस्पताल में गया और उपचार शुरू करवाया। आरोप है कि ससुर अस्पताल में भी हमला करने के लिए आ धमका। वहां माौजूद परिजनों ने उसे बचाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मायके में है पत्नी

सुमित का कहना है कि उसकी पत्नी अपने परिजनों के पास ही गई है। उन्होंने शर्त रखी कि वह अगर वह किसी दूसरे एरिया में मकान ले लेगा तो वह उसके साथ भेज देंगे। उन्होंने सेक्टर में फ्लेट भी लिया है। इसकी जानकारी उसने लड़की के परिजनों को भी दी। युवक ने आशंका जताई है कि उस पर दोबारा हमला हो सकता है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News