अमेरिका में बोले दीपेंद्र हुड्डा : हिमाचल व कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व मिजोरम में बनेगी कांग्रेस सरकार
दीपेन्द्र हुड्डा ने हाल के विधान सभा चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि हिमाचल और कर्नाटक के बाद हमें विश्वास है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। ये तो झांकी है पूरी पिक्चर अभी हरियाणा में दिखाना बाकी है।;
राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा अमेरिका के सिलिकॉन वैली, सैन फ्रान्सिस्को में आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा के साथ शामिल हुए और एनआरआई समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात और बातचीत की। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हरियाणा के प्रवासी भारतीय मौजूद रहे।
दीपेन्द्र हुड्डा ने हाल के विधान सभा चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि हिमाचल और कर्नाटक के बाद हमें विश्वास है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। ये तो झांकी है पूरी पिक्चर अभी हरियाणा में दिखाना बाकी है। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर रह रहे भारतीयों की पुरानी यादें भारत के अलग-अलग हिस्से से जुड़ी हुई हैं। भारतीय मूल के लोगों ने दुनिया के हर मंच पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। भारतीय मूल के लोगों ने बहुत से देशों में Head of State और सरकार में महत्त्वपूर्ण पदों पर रह कर अपनी सेवाए दी है और अभी भी दे रहे हैं, जो हम सभी भारतीयों के लिए विशेष सम्मान की बात है। आपकी उपलब्धियां और आपकी सफ़लता हमारे लिए मान-सम्मान का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय पूरी दुनिया में जहां कहीं भी गए, उन्होंने देश का नाम रोशन किया। आज दुनिया भर में चिकित्सा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना तकनीक, व्यापार आदि क्षेत्रों में भारतीयों ने अलग पहचान और मुकाम हासिल किया है। आज सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीक के क्षेत्र में पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की अलग पहचान है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ इसकी नींव रखने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान किसी का रहा था तो वो सैम पित्रोदा का था। सैम पित्रोदा के विशाल अनुभव, ऊर्जा से हम सभी को प्रेरणा मिलती है।
यह भी पढ़ें - कपाल मोचन मेले का अंतिम दिन : पूर्ण स्नान के साथ ही शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मेला