अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद पहली बार दीपिका ठाकुर अपने घर यमुनानगर पहुंचीं, जानें क्या बोलीें

भारतीय महिला हाकी टीम की पूर्व कप्तान ने बताया कि अर्जुन अवार्ड (Arjuna Awards) मिलने की उन्हें बेहद खुशी है। उन्हें यह अवार्ड तीन साल पहले मिल जाना चाहिए था। लेकिन देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से उन्हें अर्जुन अवार्ड ऑनलाइन दिया गया है। जिसका उन्हें जिंदगी भर मलाला रहेगा। उनका सपना था कि वह महामहिम राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड प्राप्त करें।;

Update: 2020-10-03 11:05 GMT

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर

भारतीय महिला हाकी टीम की पूर्व कप्तान एवं ओलंपियन दीपिका ठाकुर (Deepika Thakur) अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद पहली बार यमुनानगर (Yamunanagar) स्थित अपने घर पर पहुंचने पर परिजनों व खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया है। दीपिका ठाकुर ने दावा जताया कि आने वाले ओलंपिक गेमों में वह भाग लेंगी। मौके पर उनका फुटबॉल खिलाड़ी एवं उनके भाई भूपेंद्र सिंह, आइएमसी अध्यक्ष विरेंद्र त्यागी, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी नरेंद्र चुख व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ ने जोरदार स्वागत किया।

ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डिड दीपिका ठाकुर ने कहा कि गत दिनों ने उन्होंने डिलीवरी के चलते मैदान में जाना बंद कर दिया था। मगर अब रेलवे की ओर से वह एक बार फिर खेल मैदान में उतर चुकी है। वह अगले वर्ष आयोजित होने वाले हाकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ठाकुर ने बताया कि अर्जुन अवार्ड मिलने की उन्हें बेहद खुशी है। उन्हें यह अवार्ड तीन साल पहले मिल जाना चाहिए था। लेकिन देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से उन्हें अर्जुन अवार्ड ऑनलाइन दिया गया है। जिसका उन्हें जिंदगी भर मलाला रहेगा। उनका सपना था कि वह महामहिम राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड प्राप्त करें।

भारतीय महिला हाकी टीम नहीं है किसी से कम

दीपिका ठाकुर ने बताया कि भारतीय महिला हाकी टीम अब किसी से कम नहीं है। भारत की हो या प्रदेश की सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह जोकि खुद हाकी की टीम के कैप्टन रह चुके हैं को वह अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह संदीप सिंह गोली लगने के बाद भी मैदान में उतरे और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी प्रकार वह भी डिलीवरी के बाद अब नए सिरे से मैदान में उतरी हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे के कोच की देख रेख में अब वह निरंतर अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हो सकता है कि आने वाले समय में महामहिम राष्ट्रपति की और से उन्हें राष्ट्रपति भवन में बुलाया जाए और उनका सम्मान किया जाए।

ओलंपिक में भाग लेंगी

दीपिका के भाई एवं फुटबॉल खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दीपिका अब पूरी तरह फिट हैं। वह आने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेंगी। क्योंकि वह अब मैदान में उतर कर पूरी तैयारी कर रही हैं। दीपिका के खेल को बढ़ावा देने के लिए उनके पति विक्रम व परिजन उनका सहयोग कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News