Big Breaking : रोहतक पीजीआई के डेंटल डॉक्टर ने की आत्महत्या, हॉस्टल में लगाया फंदा
मरने वाले डॉक्टर का नाम देवेंद्र है और उसका परिवार रिटौली गांव में रहता है। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र सुबह ही घर से आया था। खाना भी खाया और साथ भी लेकर आया। उस समय तक कोई ऐसी बात नहीं थी।;
रोहतक। पीजीआई में डेंटल डॉक्टर ने मंगलवार को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव यूजी हॉस्टल के एक कमरे में लटकता मिला। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया था। छात्र के परिजनों ने भी अभी तक किसी प्रकार की आशंका नहीं जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
मरने वाले डॉक्टर का नाम देवेंद्र है और उसका परिवार रिटौली गांव में रहता है। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र सुबह ही घर से आया था। खाना भी खाया और साथ भी लेकर आया। उस समय तक कोई ऐसी बात नहीं थी। उसका व्यवहार भी सामान्य था। आत्महत्या क्यों की है इसकी जांच पुलिस करेगी। बता दें कि देवेंद्र 2015 में बीडीएस में दाखिला लिया था और 2020 में पास हो गया था। मंगलवार को हॉस्टल के रूम नंबर 502 में उसने फंदा लगा लिया।
बताया जा रहा है कि यह कमरा उनके जूनियर्स का था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे दूसरे छात्र आए तो उन्होंने देवेंद्र का शव लटकते देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना हॉस्टल और पीजीइाई प्रशासन को दी। पीजीआई ने पुलिस को जानकारी दी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।