दिग्विजय चौटाला निर्विरोध चुने गए हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष
भिवानी के पंचायत भवन में हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ओब्जर्वर डॉ गुरुशरण गिल, हरियाणा हैंडबाल प्रशासक डीआरओ राजकुमार एवं आरओ तहसीलदार रविंद्र मलिक की देखरेख में चुनाव करवाए गए। जिसमें सभी सदस्यों ने मिलकर दिग्विजय चौटाला को प्रधान बनाने का अनुसरण किया।;
हरिभूमि न्यूज : भिवानी
जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला राज्य हैंडबाल एसोसिएशन के निर्विरोध प्रधान चुने गए। पंचायत भवन में हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ओब्जर्वर डॉ गुरुशरण गिल, हरियाणा हैंडबाल प्रशासक डीआरओ राजकुमार एवं आरओ तहसीलदार रविंद्र मलिक की देखरेख में चुनाव करवाए गए। जिसमें सभी सदस्यों ने मिलकर दिग्विजय सिंह चौटाला को प्रधान बनाने का अनुसरण किया, जिस पर एक मत होते हुए दिग्विजय को निर्विरोध चुन लिया गया।
वहीं राममेहर छिकारा को उपप्रधान, संदीप को महासचिवए, सुरेंद्र को ज्वाईंट सैकेटरी, सुरेश अहलावत को खजांची, प्रविंद्र सिंह, मोहन सिंह, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, सुखबीर सिंह आदि को एग्जीक्यूटीव सदस्य मनोनित किया गया। इस मौके पर दिग्विजय ने कहा कि पिछले काफी वर्षों के बाद चुनाव की बहाली हुई है, जिसमें सभी सदस्यों ने मिलकर हरियाणा हैंडबॉल खिलाडिय़ों एवं देश को विश्व पटल पर विख्यात करने के लिए एक सुर में आगे बढऩे का फैसला लिया है, जो सराहनीय है। हैंडबॉल के गोल्डन जुबली वर्ष में दिग्विजय ने आने वाले राष्ट्रीय खेलों में हैंडबॉल को आईिडयल खेल बनाने का भरोसा दिलवाया। इससे पहले हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ओब्जर्वर डॉ गुरूशरण गिल ने तमाम चुनाव प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण करते हुए चुनाव शुरू करवाए। जिला चुनाव अधिकारी तहसीलदार रविंद्र मलिक ने हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव एसोसिएशन के सदस्यों के फैसले को रखा, जिसमें सर्वसम्मति से दिग्विजय चौटाला को हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष मनोनित किया गया।
अजय सिंह चौटाला भिवानी-महेंद्रगढ से चुनाव लड़ें
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से अजय चौटाला के चुनाव लडऩे के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि हालांकि यह फैसला पार्टी का है, लेकिन उनका स्वयं का अगर मत जानने चाहे तो वे खुद चाहते हैं कि डॉ अजय सिंह चौटाला भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ें। वहीं भिवानी के विकास के बारे के मुद्दे पर दिग्विजय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भिवानी वासियों से यह वायदा किया है कि भिवानी को उद्योग के मामले में कोई ना कोई सौगात अवश्य मिलेगी। दुष्यंत चौटाला आज भी इसी बात पर अटल है और भिवानी को कोई ना कोई बड़ी सौगात अवश्य मिलेगी। जिससे उनके 75 प्रतिशत हरियाणा के युवाओं को नौकरी देने के वायदे को भी पंख लगेंगे तथा युवाओं के बेरोजगार होने की खाई को भरा जा सकेगा।