चौटाला परिवार में फिर छिड़ी जंग : दिग्विजय बोले- अभय को हो गया दुष्यंत के नाम का रोग

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला हमेशा हर सत्र में दुष्यंत चौटाला के खिलाफ सबूत लाने की बात कहते हैं लेकिन अभी तक वह एक भी सबूत नहीं जुटा पाए।;

Update: 2022-07-27 11:44 GMT

हरिभूमि न्यूज : सिरसा

इनेलो और जजपा में फिर से वाक युद्ध शुरू हो गया है। जजपा के प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने अब इनेलो नेता और विधायक एवं अपने चाचा अभय चौटाला पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला को दुष्यंत नामक रोग हो गया है, जो वे सोते जागते दुष्यंत-दुष्यंत करते रहते हैं, उन्हें इस रोग के संबंध में किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। दिग्विजय सिंह चौटाला आज सिरसा की जाट धर्मशाला में फतेहाबाद व सिरसा के इनसो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला हमेशा हर सत्र में दुष्यंत चौटाला के खिलाफ सबूत लाने की बात कहते हैं लेकिन अभी तक वह एक भी सबूत नहीं जुटा पाए। उन्होंने कहा कि दुष्यंत को भ्रष्ट व करप्ट कहने वाले अभय चौटाला को तथ्य सामने रखने चाहिएं। अभय चौटाला तथ्य हीन बातें करते हैं और यह बातें उन्हें शोभा नहीं देती। अगर उनके पास किसी प्रकार के भ्रष्टाचार से संबंधित तथ्य हैं तो वह उसको उजागर करें। दिग्विजय ने भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी बोलते हुए कहा कि उन्हें भी चाचा अभय के साथ कुर्सी लगाकर तथ्य पेश करने चाहिएं।

Tags:    

Similar News