हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बदले, देखें किसे मिली जिम्मेदारी
पहले महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के कुलपति डॉ. समर सिंह एचएयू का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।;
हिसार। डॉ. बलदेव राज कंबोज को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. कंबोज इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पद संभाल रहे थे, उन्हें अब कुलपति नियुक्त किया गया है। इससे पहले, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के कुलपति डॉ. समर सिंह जुलाई 2020 में डॉ. केपी सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद एचएयू का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।