डीएसपी सुरेंद्र सिंह का कुरुक्षेत्र से गहरा नाता रहा, पढ़ें

सुरेंद्र सिंह कुरुक्षेत्र जिला में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। वहीं छोटे भाई अशोक को ऑपरेटिव बैंक कुरुक्षेत्र में आफिसर हैं।;

Update: 2022-07-19 12:25 GMT

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र निवासी और तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई की खनन माफिया द्वारा डंपर से कुचल कर की गई हत्या पर धर्मनगरी की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक, समाजसेवी, और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह का कुरुक्षेत्र से गहरा नाता रहा है। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिला में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है।

डीएसपी सुरेन्द्र सिंह मूलरुप से गांव सारंगपुर थाना मंडी आदमपुर जिला हिसार के रहने वाले थे। पुलिस मे भर्ती होने से पहलू वीएलडीए के पद पर थे। वर्ष 1994 मे हरियाणा पुलिस मे एएसआई के पद पर भर्ती हुऐ। सुरेन्द्र सिंह वर्ष 2014 तक जिला कुरुक्षेत्र मे रहे तथा एएसआई से निरीक्षक जिला मे सुरक्षा शाखा प्रभारी, थाना प्रबन्धक लाडवा, बाबैन, अपराध शाखा प्रभारी जैसे पदो पर रहे। बाद में 17 अगस्त 2019 से 23 जून 2020 तक डीएसपी शाहबाद में तैनात रहे। वर्तमान मे वे जिला नूह मे तैनात थे। सुरेंद्र सिंह के छोटे भाई अशोक को ऑपरेटिव बैंक कुरुक्षेत्र में आफिसर हैं।उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे ही बड़े भाई से फोन पर हुई थी बातचीत और बोला था जल्दी घर आऊंगा।

बतां दे कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह मंगलवार को नूंह में खनन साइट पर जाकर को अवैध कार्रवाई को रोकने पहुंचे थे। इस कार्रवाई को रोकते समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू बिश्नोई पर डंपर चढ़ा दिया। इस दौरान डीएसपी की मौत हो गई। डीएसपी सुरेंद्र सिंह की 3 महीने बाद रिटायरमेंट होनी थी। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सारंगपुर, थाना मंडी आदमपुर, जिला हिसार में किया जाएगा।

Tags:    

Similar News